राष्ट्रीय

अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग, बोले- जीते तो शिवांगी को ही गिफ्ट करेंगे गाड़ी

MLA Anant Singh: अनंत सिंह की बेटी शिवानी की शादी में थार SUV के लिए घुड़दौड़ होगी। 79 साल के बुजुर्ग ने ऐलान किया है कि घोड़ा जीता तो थार शिवानी को गिफ्ट करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 11:45 AM IST
Anant Singh Daughter Wedding
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी आज

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवानी की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शादी में होने वाली घुड़दौड़ भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुकाबले में करीब तीन दर्जन घोड़े थार SUV जीतने के लिए दौड़ लगाएंगे। अलग-अलग जगहों से पहुंचे घोड़ों में प्रयागराज के सगे भाई करण-अर्जुन और गया का बारूद खास आकर्षण हैं। इस बीच 79 साल के एक बुजुर्ग घोड़ा मालिक ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उनका कहना है कि अगर उनका घोड़ा जीता तो थार अपने घर नहीं ले जाएंगे, बल्कि शिवानी को उपहार में दे देंगे।

थार जीतने पर शिवानी को देंगे गिफ्ट

घुड़दौड़ में शामिल होने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग ने बताया कि उनके बाबा उन्हें बचपन में घोड़े पर बैठाते थे। तभी से उन्हें घोड़ों का शौक हो गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम घी खाए हैं, हमारी आंख-नाक सब ठीक है, जीतेंगे तो हम ही। जब उनसे पूछा गया कि अगर उनका घोड़ा थार जीत गया तो वह क्या करेंगे, तो उन्होंने कहा, हमारे बच्चों को भी घोड़ों का शौक है। बच्चे मेरे घोड़े को बेचेंगे नहीं। थार जीतेंगे तो हम शिवानी को गिफ्ट दे देंगे।

बुजुर्ग ने बताया कि उनके पास पहले से ही थार गाड़ी है। इसके बावजूद वह अपना घोड़ा लेकर मोकामा पहुंचे हैं। इसकी वजह अनंत सिंह के प्रति उनका लगाव है। वह उन्हें मानते हैं और इसी कारण उनकी बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का हिस्सा बनने आए हैं।

प्रयागराज के करण-अर्जुन भी दिखाएंगे दम

इस प्रतियोगिता में प्रयागराज से पहुंचे दो सगे भाई करण और अर्जुन भी आकर्षण का केंद्र हैं। दोनों सिंधी नस्ल के घोड़े हैं। इनके संचालक बाबू के अनुसार, दोनों अब तक करीब 15 से 16 रेस जीत चुके हैं। बिहार, बरमपुर और लखनऊ समेत कई जगहों पर ये अपनी रफ्तार दिखा चुके हैं। बाबू का दावा है कि करण और अर्जुन तेज दौड़ने के साथ समझदार और शांत स्वभाव के भी हैं। ये बेवजह किसी को परेशान नहीं करते और न ही लात मारते हैं। उनकी खुराक में काजू, बादाम, दूध और चना शामिल है।

बारिश ने बिगाड़ा मैदान, रातभर चला काम

पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने घुड़दौड़ के आयोजन में परेशानी खड़ी कर दी थी। मैदान की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वहां लोगों का चलना भी मुश्किल था। प्रतियोगिता पहले दिन में 11 बजे होनी थी। ऐसे में आयोजन समय पर कराने की चुनौती सामने आ गई। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुद मैदान तैयार कराने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने रातभर काम जारी रखने का फैसला किया। दर्जनों ट्रैक्टरों से मैदान में बालू डलवाई गई। जेसीबी से जमीन को समतल कराया गया और फिर रोलर चलाकर उसे दौड़ के लायक बनाने की कोशिश की गई। अनंत सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों की निगरानी करते रहे।

अनंत सिंह के घोड़े नहीं लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा

अनंत सिंह के दोस्त पप्पू मालवा के मुताबिक, अनंत सिंह और उनके दोस्तों के घोड़े भी आयोजन स्थल पर पहुंचे हैं। हालांकि, ये घोड़े प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि केवल प्रदर्शन के लिए रहेंगे। उनका कहना है कि अगर उनके अपने घोड़े जीत गए तो लोग मुकाबले को लेकर सवाल उठा सकते हैं। ऐसे में उन्हें प्रतियोगिता से अलग रखा गया है।

Updated on:
25 Nov 2026, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल में भाजपा-RSS के 3 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पारंपरिक जगह जला कार्तिगई दीपम, मदुरै कलेक्टर ने मांगी माफी

कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद

अब बहुत हो चुका, बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा’, हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की अर्जुन सिंह ने दी चेतावनी

‘डायनासोर की वापसी हो सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की संभावना न के बराबर’, शिवसेना नेता ने कसा तंज