राष्ट्रीय

Andhra Pradesh Sikkim Landslide: आंध्र में नदियां उफान पर, सिक्किम में पहाड़ दरके; भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Andhra Pradesh Sikkim Landslide: आंध्र प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दुर्गा मंदिर घाट रोड पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2026, 3:40 PM IST
andhra pradesh sikkim landslide
andhra pradesh sikkim landslide (Photo-ANI)

Andhra Pradesh Sikkim Landslide: नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दुर्गा मंदिर घाट रोड पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। वहीं, काकीनाडा जिले में येलरु नहर का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके में भी बड़े भूस्खलन से 30 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश में 25 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम में 25-26 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

विजयवाड़ा में दुर्गा मंदिर घाट रोड पर भूस्खलन

विजयवाड़ा में लगातार बारिश के बीच दुर्गा मंदिर की घाट रोड पर भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से मलबा और मिट्टी सड़क पर आने के कारण यहां आवाजाही प्रभावित हुई है। लगातार बारिश के बीच प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रकाशम बैराज पहुंचा फुल रिजर्वायर लेवल

भारी बारिश के कारण विजयवाड़ा के प्रकाशम बैराज में बाढ़ का पानी तेजी से पहुंच रहा है। मुनेरु, कट्टालेरु और बुडामेरु नदियों से बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण बैराज अपने फुल रिजर्वायर लेवल (FRL) तक पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 20 क्रेस्ट गेट खोल दिए हैं। करीब 45 हजार क्यूसेक बाढ़ का पानी डाउनस्ट्रीम की ओर छोड़ा जा रहा है।

काकीनाडा में सड़कों पर आया नहर का पानी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में येलरु नहर का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नहर का पानी सड़कों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पेड्डापुरम-वाडलामुरु रोड पर पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे वाहन चालकों के लिए रास्ता खतरनाक हो गया है। वहीं, समरलाकोटा के उप्पुवारी सत्रम के पास स्थित TIDCO हाउसिंग कॉलोनी में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। कॉलोनी में पानी भरने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

सिक्किम के रिंबी में बड़ा भूस्खलन, 30 से ज्यादा घर प्रभावित

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके में भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ है। ऊपरी पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी, चट्टान और मलबा नीचे आने से 30 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन के कारण इलाके में हालात गंभीर बने हुए हैं। भारी बारिश के बीच पहाड़ी ढलानों से लगातार मलबा आने की आशंका को देखते हुए लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है।

सीएम प्रेम सिंह तमांग ने जताई चिंता

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी में हुए भूस्खलन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि स्थिति गंभीर है और लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, हालात पर करीबी नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए लोगों से लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Updated on:
25 Sep 2026, 3:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद

अब बहुत हो चुका, बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा’, हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की अर्जुन सिंह ने दी चेतावनी

‘डायनासोर की वापसी हो सकती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की संभावना न के बराबर’, शिवसेना नेता ने कसा तंज

अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग, बोले- जीते तो शिवांगी को ही गिफ्ट करेंगे गाड़ी

विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर दलाई लामा को दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, गदेन फोड्रंग ट्रस्ट के नाम हुआ आवंटन