राष्ट्रीय

Ganderbal Terror Attack को लेकर दिखा आक्रोश, डॉक्टर के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब

Ganderbal Terror Attack: डॉ. शाहनवाज का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
less than 1 minute read
• •
Oct 22, 2024
Feature image

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के गांदरबल (Ganderbal) जिले में रविवार के कायराना आतंकी हमले (Ganderbal Terror Attack) को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस बीच हमले में मारे गए बडग़ाम के डॉ. शाहनवाज के घर हजारों लोग उनके जनाजे में उमड़े। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकियों ने डॉक्टर के अलावा छह प्रवासी निर्माण कामगारों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें से एक पंजाब के गुरमीत सिंह करवाचौथ वाले दिन अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे, तभी उन्हें गोली लग गई। ऐसे ही पेशे से आर्किटेक्चर डिजाइनर शशिभूषण की पत्नी करवाचौथ का व्रत कर पति की कॉल का इंतजार कर रही थी लेकिन उनकी मौत की खबर आई। उनके पांच साल की एक बेटी है, जिसके आंसू थम नहीं रहे।

बजरंग दल ने जलाए पाकिस्तान के झंडे

पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस बीच, जम्मू में बजरंग दल के कार्यकताओं ने पाकिस्तान के झंडे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उधर, गांदरबल पहुंची एनआइए की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। वहीं, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Updated on:
22 Oct 2024 09:13 am
Published on:
22 Oct 2024 08:41 am
Also Read
View All
Aadhaar Authentication Rules: 18 साल से कम उम्र के छात्र ध्यान दें! छात्रवृत्ति के लिए आधार पर नया नियम, जानें किसे मिलेगी राहत

‘आप दोनों जेन-जी नहीं है, आपने बॉन्ड तोड़ा है, आप बैरिकेडिंग तोड़ने में आगे रहते हैं’, दिल्ली HC की तल्ख टिप्पणी, सौरव और आशुतोष ने याचिका वापस ली

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस के बीच जानिए बुलेटप्रूफ कार रेगुलर लग्जरी सेडान से कैसे अलग है?

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- क्या आप संविधान से ऊपर हैं? विपक्ष का अपमान कर रही सरकार

पांच राज्यों में चुनाव, कांग्रेस की लड़ाई चुनाव आयोग से! क्या जनता के मुद्दों से दूर हो रहा विपक्ष?