राष्ट्रीय

Arvind Kejriwal के इस्तीफे पर अन्ना हजारे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Anna Hazare: अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के ऐलान पर समाजसेवी Anna Hazare ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली ही केजरीवाल को सियासत में आने को मना किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 12:34 PM IST
Anna Hazare

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई। केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई। वहीं केजरीवाल के इस्तीफे पर समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को सियासत में आने को मना किया था।

ये बोलें अन्ना हजारे

केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के ऐलान पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने पहले ही केजरीवाल को कहा था कि सियासत में मत जाओ। समाज की सेवा करो और बहुत बड़े आदमी बनोगे। कई साल तक हम लोग साथ थे। उस समय मैंने बार-बार कहा कि राजनीति में नहीं जाना। समाज सेवा आनंद देती है। लेकिन इसके दिल में यह बात नहीं आई और जो होना था वह हो गया।

केजरीवाल ने CM पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय से पहले चुनाव कराने की भी मांग करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जब तक लोग ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं देते तब तक वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

Updated on:
16 Sep 2024, 12:34 PM IST
Published on: