राष्ट्रीय

एक और श्रद्धा हत्याकांड, जम्मू-कश्मीर में हत्या कर शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंके

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले मर्डर का एक मामला सामने आया है। यह मर्डर श्रद्धा हत्याकांड की याद दिलाता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2023, 11:47 AM IST
murder_case.jpg

देश में महिला की हत्या कर फिर उसके टुकड़े अलग-अलग जगह फेंकने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। श्रद्धा हत्याकांड के बाद तो देश के कई हिस्से से इस तरह के मर्डर पकड़े गए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में एक महिला की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, बडगाम जिले के ओमपोरा क्षेत्र के एक कारपेंटर शब्बीर अहमद वानी ने उसी जिले के सोईबग गांव की महिला (30 वर्ष) की हत्या कर दी। और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। कारपेंटर शब्बीर अहमद वानी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। महिला पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता थी।

शरीर के कई हिस्से पुलिस ने बरामद किए

जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारी ने ने बताया कि, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने महिला की हत्या की और उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया और रेलवे पुल ओमपोरा और सेबडेन समेत विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया, जहां से पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को कल रात बरामद किया गया।

शव के सिर सहित बाकी हिस्से बरामद

पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शव के सिर सहित बाकी हिस्से भी उसके घर से बरामद किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। बडगाम पुलिस के कई दल सुबूत जुटाने में लग गए हैं। हर छोटी—छोटी वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है।

Updated on:
12 Mar 2023, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
ओडिशा में रिटायर्ड डीएफओ की पत्नी की हत्या का आरोपी गुजरात में गिरफ्तार, मोबाइल बंद कर पुलिस को दे रहा था चकमा

अजित पवार की मौत पर आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात

भारत समिट में राहुल गांधी रखेंगे भारत की नई विदेश नीति का विजन, हैदराबाद में जुटेंगे 70 देशों के 1,000 डेलीगेट

कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले के पीछे किसकी साजिश? रक्षा विशेषज्ञ ने बताई बड़ी बात

Mumbai Firing: मुंबई के कुर्ला में 6 महीने में 2 सगे भाइयों की हत्या, दूसरे भाई विनोद पवार को दिनदहाड़े गोलियों से भूना