राष्ट्रीय

मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खाद में सब्सिडी, यूरिया की नहीं बढ़ेगी कीमत, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

Modi Cabinet Meeting : पांच राज्यों में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को राहत दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए कई बड़े फैसले लिए गए।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2023, 3:53 PM IST
Modi Cabinet Meeting
Modi Cabinet Meeting

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। किसानों के लिए मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए फैसलों पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को खाद में सब्सिडी मिलती रहेगी। वहीं यूरिया के दाम भी नहीं बढ़ेगे। मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए फैसलों पर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि एनबीएस के तहत किसानों को खाद रिहायती दामों पर मिलते रहेंगे और यूरिया का एक भी पैसा नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के जमरानी बांध को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- संवर्द्धित सिंचाई लाभ कार्यक्रम में शामिल करने को मंजूरी दी।

दिवाली से पहले किसानों को तोहफा

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर किसान हितैषी सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमत का असर देश में किसानों पर नहीं पड़ने देंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बीच रबी सत्र के लिए पीएंडके उर्वरकों पर 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की। उन्होंने कहा की वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को डीएपी पुराने 1,350 रुपये प्रति बैग के मूल्य पर मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर PM मोदी ने लिए 10 संकल्प, जानिए गरीबों के उत्थान से लेकर और क्या है शामिल?

नहीं बढ़ेगी यूरिया की कीमत

वर्ष 2021 से ही सब्सिडी की दर को इस प्रकार निर्धारित किया जाता है कि किसानों पर बढ़ती कीमतों का भार ना पड़े।किसानों को एक रुपया भी ज्यादा देना नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि यूरिया पर एक रुपया दाम नहीं बढ़ेगा और Mop 45 रुपए प्रति बोरी कम पर मिलेगा।यूरिया, DAP पहले की कीमत पर मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में हुआ देश के सबसे ऊंचे रावण का दहन, 18 लाख रुपए हुए खर्च! जानिए क्यों है खास

Updated on:
25 Oct 2023, 3:53 PM IST
Published on: