राष्ट्रीय

VIDEO: एक्स्ट्रा लगेज के लिए चार्ज मांगने पर भड़क उठा आर्मी अफसर, SpiceJet के 4 स्टाफों को लात-घूंसों से पीटा

श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक सैन्य अधिकारी ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। अधिकारी का सामान वजन सीमा से अधिक था और उसने अतिरिक्त भुगतान करने से इनकार कर दिया। हमले में एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और अन्य को भी गंभीर चोटें आईं।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2025, 2:47 PM IST
Feature image
स्पाइसजेट के चार स्टाफों के साथ मारपीट। फोटो- x/@shukla_tarun

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सैन्य अधिकारी ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा है। जानकारी के मुताबिक, एक स्टाफ की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।

बताया जा रहा है कि एयरलाइन कंपनी के स्टाफों ने जब कहा कि वह फ्लाइट में 7 किलोग्राम से अधिक सामान नहीं ले जा सकते हैं।

इससे ज्यादा वजन होने पर पैसे चुकाने होंगे। इतना सुनते ही आर्मी अफसर गुस्से से लाल हो गया। उसने स्टाफों पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। वहीं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाई अड्डे पर किसी भी तरह से स्थिति को संभाला।

सेना की तरफ से जारी हुआ बयान

अब सेना की तरफ से भी इस संबंध में बयान आया है। उनकी तरफ से कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है और वह सिविल जांच में सहयोग भी कर रहे है।

स्पाइसजेट की तरफ से बताया गया है कि यह घटना 26 जुलाई, 2025 की है। श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के बोर्डिंग गेट पर एक यात्री ने उनके चार कर्मचारियों पर हमला किया।

उन्होंने बताया है कि उनके कर्मचारियों की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं हैं। मार खाने के बाद स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, फिर भी यात्री उसे लात-घूंसों से पीटता रहा।

मदद करने वाले स्टाफ को भी बुरी तरह से पीटा

स्पाइसजेट ने आगे कहा कि जब बेहोश हुए सहकर्मी की मदद करने के लिए एक अन्य स्टाफ नीचे झुका तो उसके जबड़े पर सैन्य अधिकारी ने जोर से लात मारी।

जिसकी वजह से उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और गंभीर चोटों के कारण उनका इलाज चल रहा है।

16 किलो सामान लेकर फ्लाइट में जा रहा था आर्मी अफसर

कंपनी ने बताया कि यात्री के सामान का वजन 16 किलो था। 7 किलो की तय सीमा से दोगुना से भी ज्यादा। उन्हें विनम्रतापूर्वक एक्स्ट्रा सामान के बारे में बताया गया।

यह भी कहा गया कि एक्स्ट्रा लगेज के पैसे चुकाने होंगे। इसपर यात्री ने इनकार कर दिया। इसके बाद बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही वह जबरदस्ती एयरोब्रिज में घुसने लगे। जो विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसके बाद एक सीआईएसएफ अधिकारी ने यात्री को वापस भेज दिया। जिससे यात्री का व्यवहार आक्रामक हो गया और उसने स्पाइसजेट के ग्राउंड स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस में शिकायत दर्ज

स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के बारे में जानकारी दी है और यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

Updated on:
3 Aug 2025, 2:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Judiciary vs Government India: जब न्याय की कुर्सी पर बैठे लोगों की स्वतंत्रता का सवाल उठा, तो पूर्व जस्टिस कौल ने क्यों जताई नाराजगी?

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका