
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि। फोटो- पत्रिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। कुल 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं, कुछ लोगों के लिए नया नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे वापस करने होंगे।
बता दें कि पीएम-किसान के तहत, सरकार पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये प्रदान करती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में ट्रांसफर किए जाते हैं। 2019 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। इस योजना के तहत 19 किश्तों में 3.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में वितरित की जा चुकी है।
24 फरवरी को, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। इस कार्यक्रम के दौरान, देश भर के 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में राशि भेजी गई थी।
इस बीच, केंद्र सरकार की ओर से नया नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो भी किसान इन सम्मान निधि के पात्र नहीं हैं, उन्हें पैसे वापस करने होंगे।
दरअसल, सरकार पहले से पात्रता को लेकर गाइडलाइन जारी कर चुकी है। जो किसान इस राशि के पात्र नहीं हैं, वह खाते में गए पैसे को वापस नहीं करते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी।
Updated on:
2 Aug 2025, 2:32 PM IST
Published on:
2 Aug 2025, 2:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.