Ashwini Vaishnaw on Galgotias University Row: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी तरफ से क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।
Ashwini Vaishnaw on Galgotias University Row: दिल्ली में आयोजित होने वाली इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर काफी विवाद हो गया। यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर द्वारा रोबो डॉग को बनाने के दावे को लेकर हर जगह यूनिवर्सिटी की थू-थू हो गई। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी समिट की क्लोजिंग प्रेस वार्ता के दौरान इशारों ही इशारों में बात की। केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
केंद्रीय मंत्री से समिट में जब पूछा गया कि इस पूरी समिट से उन्होंने क्या सीख ली है तो उन्होंने कहा कि पर्सनल तौर पर उन्होंने ये सीख ली है कि इतनी सारी अच्छाई में कैसे एक छोटी सी बुराई भी बड़ी हो जाती है। अश्विनी वेष्णव का इशारा यहां समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी के विवाद की तरफ था। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि कैसे एक्पो के दौरान एक संस्थान द्वारा अच्छे काम का अपमान किया गया है तो तुरंत उन्होंने इस पर एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि ये बात इतनी ज्यादा बड़ी हो गई और हर जगह तेजी से फैल गई जो कि नहीं होनी चाहिए था।
इसके अलावा प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि ये समिट यूथ के लिए हैं। एआई तकनीक भी युवाओं के लिए हैं और भारत सरकार इसमें पूरा योगदान दे रही है लेकिन विपक्ष की तरफ से समिट को लेकर सवाल उठाना उनकी समझ से परे हैं। इस समिट को राजनीति से पूरी तरह से अलग रखना चाहिए।
गौरतलब है कि रोबोटिक डॉग को लेकर यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल शर्मिंदगी के बीच, कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार को जारी एक बयान में नेहा ने अपना बयान दोहराते हुए कहा, 'एक गलत मतलब ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है।'
प्रोफेसर नेहा की मानें तो उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने कभी ऐसा कहा ही नहीं था कि यूनिवर्सिटी ने रोबो डॉग बनाया है। हालांकि इस सफाई के बाद भी नेहा को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। खबरों की मानें को उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है।