20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के इंडिया AI समिट 2026 से 25 किमी दूर AI स्टार्टअप्स की ‘गुफ़्तुगू’

गुड़गांव में गुरुवार की शाम देशभर के युवा उद्यमियों के जुटान में नए नवाचार पर हुआ मंथन...

less than 1 minute read
Google source verification
Young-Entrepreneurs

Young-Entrepreneurs


जहां पिछले 4 दिनों से देश की राजधानी अपनी पहली एआई समिट को लेकर सुर्खियां बटोर रही है, देशवासियों के सामने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कैसे बेस्ट यूज करें, इसके कई तरीके बताये जा रहे हैं, ऐसे में इस विस्तृत सरकारी इवेंट से दूर बीती शाम देश के कई एआई स्टार्ट्अप्स के फाउंडर्स और को-फाउंडर्स का जुटान हुआ।

महिलाओं की उद्यमिता को लेकर एक्टिव पहल वोमनोवेटर (Womennovator) की प्रमुख तृप्ति सिंघल सोमानी ने गुरुवार शाम गुड़गांव के गुफ़्तुगू कैफे में इस जुटान का आयोजन किया। करीब 25 यंग एंटप्रिन्योर्स ने यहां अपने विजन और उनकी उपयोगिताओं के बारे में चर्चा की।

होटल से लेकर स्टोरटेलिंग और फाइनेंस से लेकर पीआर तक की फील्ड में किस तरह नवाचार का प्रयोग करते हुए एआई की मदद से काम को सुगम बनाया जा सकता है, इस पर काफी बातें की गईं।

इस मीट की आयोजक तृप्ति सोमानी बताती हैं कि हमारा उद्देश्य ये था कि इंडिया एआई समिट में आए एआई फाउंडर्स को ऐसा क्लोज मंच देना जहां वे आपस में लॉन्ग टर्म को लेकर एक दूसरे से जुड़ सके। गुफ़्तुगू कैफे के प्रमोटर और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन विकास कुश शर्मा कहते हैं कि मैं स्टार्टअप कल्चर को बतौर इंवेस्टर प्रमोट करता हूं। ऐसे में गुफ़्तुगू के जरिए हम युवा एंट्रपिन्योर्स को हमेशा ही मंच देने के लिए तैयार रहते हैं। चूंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब हर फील्ड में अप्लाई हो रहा है और यही अब फ्यूचर है तो इसकी बारिकियों पर चर्चा होने के लिए इस तरह इवेंट लगातार होने चाहिए।

इस मीट में युवा उद्यमियों के तौर पर अनुराग तिवारी, दर्पण खुराना, कोनिनिका, सैम बैसला, हर्षित गोयल, साक्षी शर्मा, उज्जवल गुप्ता, चेतन बत्रा, नीरज सक्सेना आदि शामिल हुए