असम में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। कुछ दिनों पहले पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन करने का ऐलान किया, जिससे कांग्रेस को झटका लगा।
कुछ ही दिनों पहले असम में भाजपा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेन बोरा को अपनी पार्टी में शामिल कराया है। जिससे कांग्रस को बड़ा झटका लगा है। अब कांग्रेस भी असम में भाजपा के साथ बड़ा खेल करने जा रही है।
असम कांग्रेस के सीनियर लीडर रिपुन बोरा ने शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पार्टी में शामिल करने की स्ट्रैटेजी का इशारा किया है।
बोरा ने उन BJP नेताओं की डिटेल्स बताने से परहेज किया जिन्हें कांग्रेस शामिल करने पर विचार कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी के पास BJP नेताओं को कांग्रेस में लाने की कोई स्ट्रैटेजी है, तो उन्होंने कहा- हां, लेकिन मैं यह मीडिया को क्यों बताऊं। मीडिया में बोलने से खेल खत्म हो जाएगा। हम सही समय पर चीजें दिखाएंगे।
वहीं, असम कांग्रेस के पूर्व चीफ भूपेन बोरा के भाजपा में जाने के बाद रिपुन बोरा ने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी अभी भी मजबूत है और नेताओं के छोड़ने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा- यह हर पार्टी के साथ होता है। लोग भाजपा भी छोड़ते हैं। ऐसा होता रहता है। फिर भी, पार्टी मजबूत है। इसका कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
उधर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता की. इस पर रिपुन बोरा ने कहा कि कई चुनाव कमेटियों ने चुनावों के लिए पूरी स्ट्रेटेजी पर चर्चा की गई।
बोरा ने कहा- असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन प्रियंका गांधी ने राज्य का दौरा किया। उन्होंने असम में ब्लॉक प्रेसिडेंट से लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट तक के लोगों से बात की। राज्य चुनावों को देखते हुए चार कमेटियों के चेयरमैन को यहां बुलाया गया था। पूरी स्थिति और स्ट्रेटेजी पर वन-टू-वन चर्चा हुई। हमसे सुझाव मांगे गए।
इससे पहले गुरुवार को असम दौरे के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी द्वारा शासित राज्यों में बेरोजगारी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर उसके रिकॉर्ड पर सवाल उठाए।
गुवाहाटी में एक पब्लिक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि BJP चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे बांटती है लेकिन उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने या उन्हें स्थायी आजीविका देने में विफल रहती है।