राष्ट्रीय

Bank Holiday: 5 से 9 नवंबर तक लगातार 5 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें कहां-कहां पड़ेगी छुट्टी

November Bank Holiday: 5 से 9 नवंबर 2025 तक विभिन्न राज्यों में बैंक त्योहारों के कारण बंद रहेंगे, जबकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
less than 1 minute read
Nov 04, 2025
Feature image
बैंक हॉलिडे (File Photo)

RBI Bank Holiday: आरबीआई (RBI) के अनुसार, 5 से 9 नवंबर 2025 तक देश के अधिकांश बैंकों में लगातार 5 दिनों की छुट्टियाँ रहेंगी। ये अवकाश गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, नोंगक्रेम नृत्य, वांगाला उत्सव और कनकदास जयंती जैसे पर्वों के कारण हैं, जो विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर मनाए जाते हैं। 9 नवंबर को रविवार होने से साप्ताहिक अवकाश भी इसमें जुड़ जाएगा। पूरे नवंबर माह में कुल 11 बैंक छुट्टियाँ हैं, जिनमें वीकेंड भी शामिल हैं।

कब और कहां रहेंगी छुट्टियां

तारीखशहर/क्षेत्रअवकाश का कारण
5 नवंबरऐझॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगरगुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, राहस पूर्णिमा
6 नवंबरशिलांग (मेघालय)नोंगक्रेम नृत्य
7 नवंबरशिलांग (मेघालय)वांगाला फेस्टिवल
8 नवंबरबेंगलुरु (कर्नाटक)कनकदास जयंती + दूसरा शनिवार
9 नवंबरपूरे भारत मेंरविवार (साप्ताहिक अवकाश)

ऑनलाइन सेवाएं जारी

सभी सार्वजनिक छुट्टियों में बैंक बंद नहीं होते हैं, ये राज्य और शहर पर निर्भर करती हैं। बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी, लेकिन यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी/आरटीजीएस और एटीएम चालू रहेंगे।

Also Read
View All
गुजरात में सहकारी आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा की हुई शुरुआत, 14 शहरों में शुरू हुई सुविधा

धाविका बनना था सपना, पिता ने बनाया हैमर थ्रो स्टार, 18 साल की अनुष्का यादव ने तोड़ा 8 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर फैली गलतफहमी पर रक्षा मंत्रालय का बयान, 6 शहीद जवानों को पहले ही दिया जा चुका था राष्ट्रीय सम्मान-मिनिस्ट्री

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की बढ़ी मुश्किलें, बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस ने किए जब्त

गाजा पर सरकार को घेरना कांग्रेस को पड़ा भारी? राहुल-प्रियंका से सोशल मीडिया पर पूछे गए तीखे सवाल