
केतन अग्रवाल हत्याकांड
Ketan Agarwal Murder: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। एक ओर पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में इंसाफ की मांग भी तेज हो गई है। शुक्रवार को लोधा बेलमोंडो टाउनशिप में बड़ी संख्या में लोगों ने 'जस्टिस फॉर केतन' की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। साथ ही पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।
जांच के दौरान लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने चेतन चौधरी द्वारा इस्तेमाल की गई दोपहिया बाइक जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, इसी बाइक से चेतन पुणे से लोहागढ़ किले तक गया था। इसके अलावा घटना वाले दिन पहनी गई उसकी हुडी और हेडफोन भी कब्जे में लिए गए हैं। पुलिस ने बाइक और घटना के समय पहने गए कपड़ों की फोरेंसिक जांच भी कराई है।
मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस लगातार परिवार और केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने सिया गोयल के भाई से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए। वहीं शनिवार को सिया के माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल लोनावाला पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उनसे भी मामले को लेकर पूछताछ की गई।
केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर हत्या का आरोप है। दोनों फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। इसी क्रम में जांच एजेंसियां आरोपियों के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं ताकि मामले की सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके।
केतन के लिए इंसाफ की मांगी जा रही है। शहर में निकाले गए कैंडल मार्च में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और 'Justice for Ketan' लिखी तख्तियां लेकर केतन अग्रवाल के लिए न्याय की मांग की। पूरे टाउनशिप में इंसाफ के समर्थन में नारे लगाए गए। इस दौरान केतन के परिवार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से सिया गोयल से सवाल किया कि यदि वह शादी नहीं करना चाहती थीं तो शुरुआत में ही साफ इनकार क्यों नहीं किया।
Updated on:
28 Jun 2026 03:54 am
Published on:
28 Jun 2026 03:45 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
