
केतन के पिता का छलका दर्द(फोटो-ANI)
Ketan Agarwal Parents Reaction: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार शाम शहर की लोधा बेलमोंडो टाउनशिप में बड़ी संख्या में लोगों ने 'जस्टिस फॉर केतन' की मांग के साथ कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान केतन के माता-पिता ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
लोधा बेलमोंडो टाउनशिप में आयोजित कैंडल मार्च में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और 'Justice for Ketan' लिखी तख्तियां लेकर केतन अग्रवाल को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पूरे इलाके में न्याय की मांग को लेकर नारे लगाए गए।
कैंडल मार्च के दौरान केतन के परिवार ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सिया गोयल से सवाल किया। परिवार का कहना था कि यदि वह शादी नहीं करना चाहती थीं, तो शुरुआत में ही साफ इनकार कर देना चाहिए था।
केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उनके 26 वर्षीय बेटे की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई और आज तक इसकी वजह भी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा निर्दोष था और परिवार उसकी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जिस घर में बहू आने वाली थी, वहां बेटे को ही खोना पड़ गया।
विशाल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोषियों को सजा मिलने तक उनका साथ देते रहें। साथ ही उन्होंने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की और समर्थन देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने कहा कि उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए। उन्होंने सिया और चेतन के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा कि वह एक मां हैं और सिया की भी मां है, लेकिन इसके बावजूद वह आरोपियों के लिए मृत्युदंड चाहती हैं।
Updated on:
28 Jun 2026 12:12 am
Published on:
27 Jun 2026 11:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
