27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केतन हत्याकांड: शादी के बाद कहां से होने वाली थी सिया की विदाई? सपना चूर होने के बाद मां पूजा गोयल ने खोला राज

Ketan Agarwal Murder Case: पूजा गोयल ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ दिन पहले तक पूरा परिवार शादी की खरीदारी में व्यस्त था। गहनों से लेकर कपड़ों तक का चयन किया जा चुका था।
2 min read
Google source verification
Ketan Agarwal Murder Case, Siya Goyal, Pooja Goyal Statement, Pune Murder Case, Lohagad Fort Murder, Chetan Chaudhary, Ketan Murder News, Pune Crime News, Siya Goyal Mother, Ketan Agarwal News,

केतन अग्रवाल और सिया गोयल (Photo: X/IANS)

Siya Goel Mother Pooja Statement: पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। जहां एक तरफ पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के खिलाफ डिजिटल और पारिवारिक सबूत जुटाने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद सिया का परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस पूछताछ के बीच सिया की मां पूजा गोयल ने रोते हुए अपनी उन उम्मीदों और सपनों का राज खोला है, जो इस हत्याकांड के बाद पूरी तरह चूर-चूर हो चुके हैं।

सिया की शादी को लेकर काफी उत्साहित था परिवार

पूजा गोयल ने खुलासा किया कि परिवार इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित था और दोनों ही पक्षों में किसी तरह का कोई मनमुटाव या नाराजगी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे सिया की विदाई को बेहद यादगार और ऐतिहासिक बनाना चाहते थे, जिसके लिए एक बेहद खास और आलीशान डेस्टिनेशन भी फाइनल कर लिया गया था।

उदयपुर से होने वाली थी सिया की विदाई!

मां पूजा गोयल ने बताया कि केतन और सिया की शादी को एक 'शाही शादी' का रूप देने की तैयारी चल रही थी। शादी के बारे में जानकारी देते हुए पूजा ने बताया कि दोनों परिवारों ने राजस्थान के उदयपुर जिले में एक लग्जरी रिसॉर्ट में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी शुरू कर दी थी। इस शादी में वे दिल खोकर खर्च करने जा रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए उन्होंने उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट की बुकिंग कराई थी। इसकी लागत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 5 करोड़ रुपये और खर्च करने की तैयारी चल रही थी। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के ​लिए प्राइवेट विमान (चार्टर्ड एयरक्राफ्ट) की किराए पर लेने की बात चल रही थी। दोनों परिवारों के बीच बजट या किसी और बात को लेकर कोई विवाद नहीं था। हम तो बस शादी के कार्ड, लहंगे और वेन्यू की प्लानिंग में डूबे हुए थे।

पूजा गोयल के मुताबिक, केतन उनके लिए सिर्फ दामाद नहीं बल्कि बेटे जैसा था। उन्होंने कहा कि सिया के मन में क्या चल रहा था या वह इस शादी से खुश नहीं थी, इस बात की भनक परिवार में किसी को भी नहीं थी।

शादी की खरीदारी और सपनों का दर्दनाक अंत

पूजा गोयल ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ दिन पहले तक पूरा परिवार शादी की खरीदारी में व्यस्त था। गहनों से लेकर कपड़ों तक का चयन किया जा चुका था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी की विदाई वे सात समंदर पार लंदन या दुबई जैसे बड़े शहर से करने का ख्वाब देख रहे थे, वही बेटी एक खौफनाक हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता बनकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि हमारे सारे सपने एक पल में बिखर गए। जहां शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां आज मातम और पुलिस का पहरा है।

क्रिकेटर चेतन को लेकर भी दी सफाई

सह-आरोपी सिया के प्रेमी चेतन चौधरी को लेकर भी पूजा गोयल ने अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने स्वीकार किया कि चेतन उनके बेटे साहिल गोयल का दोस्त था और क्रिकेट के जरिए घर आता-जाता था। लेकिन सिया और चेतन के बीच सगाई से पहले या बाद में इस तरह का कोई अफेयर चल रहा था या दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की इतनी बड़ी प्लानिंग कर ली थी, इससे उनका परिवार पूरी तरह बेखबर था।