28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में बहू लाने वाला था, कभी सोचा नहीं था बेटा खो दूंगा: केतन के पिता की एक और भावुक अपील

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बस एक ही अपील है। मेरे 26 साल के बेटे की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई- एक ऐसी वजह जो आज तक पता नहीं चल पाई है।
2 min read
Google source verification
Ketan murder case Pune

पुणे मर्डर मिस्ट्री: सिया गोयल और केतन अग्रवाल

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के 25 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के दौरान नए नए खुलासे हो रहे है। पुणे पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल के भाई साहिल के अलावा पिता प्रवीण गोयल और मां पूजा गोयल को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। सिया के भाई से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान ​साहिल ने कई बड़े खुलासे किए। उसने कहा कि सिया का प्रेमी चेतन चौधरी उसका दोस्त है और दोनों साथ क्रिकेट खेलते थे। इसी बीच केतन के पिता विशाल अग्रवाल का एक नया वीडियो सामने आया है।

'मैं घर में बहू लाने वाला था'

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी बस एक ही अपील है। मेरे 26 साल के बेटे की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई- एक ऐसी वजह जो आज तक पता नहीं चल पाई है। मेरे बेटे की कोई गलती नहीं थी। मैं उसकी शादी की तैयारी कर रहा था और घर में बहू लाने वाला था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसके बजाय मैं अपने बेटे को ही खो दूंगा।

'उसके हत्यारों को मौत की सजा हो'

विशाल अग्रवाल ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि उसे न्याय मिले और उसके हत्यारों को मौत की सजा हो। मुझे कानून-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं उनकी कोशिशों से पूरी तरह संतुष्ट हूं। जो लोग मेरा साथ दे रहे हैं, मैं उन सभी का आभारी हूं और उम्मीद करता हूं कि जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिल जाती, आप मेरे साथ खड़े रहेंगे।

सिया की शादी को लेकर काफी उत्साहित था परिवार

पूजा गोयल ने खुलासा किया कि परिवार इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित था और दोनों ही पक्षों में किसी तरह का कोई मनमुटाव या नाराजगी नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे सिया की विदाई को बेहद यादगार और ऐतिहासिक बनाना चाहते थे, जिसके लिए एक बेहद खास और आलीशान डेस्टिनेशन भी फाइनल कर लिया गया था। पूजा ने बताया कि दोनों परिवारों ने राजस्थान के उदयपुर जिले में एक लग्जरी रिसॉर्ट में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी शुरू कर दी थी। इस शादी में वे दिल खोकर खर्च करने जा रहे थे।

सिया के भाई के साथ माता पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया

रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या केस में DY SP गजानन बालासाहेब टोम्पे ने कहा कि केतन की मंगेतर सिया गोयल के भाई साहिल का बयान दर्ज किया गया। शनिवार को उसके माता-पिता प्रवीण गोयल और पूजा गोयल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही उनके रिश्तेदारों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गजानन बालासाहेब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिया के परिजन अभी तक जांच में पूरा सहयोग कर रहे है। उनसे जो भी सवाल पूछे जा रहे है वे सभी जवाब दे रहे है। उन्होंने आगे कहा कि मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। हम तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार बयान दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग