राष्ट्रीय

Bank Holiday: सोमवार को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी 28 जुलाई की छुट्टी

Bank Holiday: द्रुप्का त्से-ज़ी सिक्किम में बौद्ध समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। इस दिन को बौद्ध धर्म के अनुयायी विशेष उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं।
less than 1 minute read
Jul 27, 2025
Bank Holiday
सोमवार को मुंबई में बैंकों की रहेगी छुट्टी

Bank Holiday: भारत में बैंकिंग सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आरबीआई प्रत्येक वर्ष एक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। इस कैलेंडर में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय अवकाशों को ध्यान में रखा जाता है, जो विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग हो सकते हैं। RBI द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, 28 जुलाई को सिक्किम में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी सिक्किम में मनाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण बौद्ध उत्सव द्रुप्का त्से-ज़ी के उपलक्ष्य में घोषित की गई है।

सिक्कम में बंद रहेगी बैंक

RBI ने अपनी छुट्टियों की सूची में द्रुप्का त्से-ज़ी को सिक्किम के लिए एक क्षेत्रीय अवकाश के रूप में शामिल किया है। इस दिन गंगटोक सहित सिक्किम के सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यह छुट्टी केवल सिक्किम तक सीमित है और देश के अन्य हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से कार्य करेंगे।

बौद्ध समुदाय के लिए है विशेष महत्व

बता दें कि द्रुप्का त्से-ज़ी सिक्किम में बौद्ध समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। इस दिन को बौद्ध धर्म के अनुयायी विशेष उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं। सिक्किम इस दिन को स्थानीय स्तर पर बहुत महत्व दिया जाता है। इस उत्सव के दौरान लोग मठों में प्रार्थना करते हैं, धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।

डिजिटल सेवाएं रहेगी चालू

सोमवार को सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस दिन चेक क्लीयरेंस, नकद जमा या निकासी, लॉकर सेवाएं और अन्य शाखा-आधारित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI), और एटीएम सेवाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी। RBI और बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्यों को पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Updated on:
27 Jul 2025 07:04 pm
Published on:
27 Jul 2025 07:04 pm