राष्ट्रीय

Bank Holiday: दीवाली और छठ पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है पूरी लिस्ट

Bank Holiday: दीवाली पर ऑफिस, स्कूल और कई संस्थानों की तरह बैंकों में भी छुट्टी होती है। इसके अलावा दीवाली के बाद आने वाला पर्व छठ पर भी कई जगह बैंकों की छुट्टी होती है।
2 min read
Oct 20, 2024
Bank holidays

Bank Holiday: भारत में दीवाली (Diwali) का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दीवाली का पर्व नजदीक है और यह पर्व देश के बड़े त्योहारों में से एक है। इसे पब्लिक होलिडे माना जाता है। दीवाली पर ऑफिस, स्कूल और कई संस्थानों की तरह बैंकों (Bank Holiday) में भी छुट्टी होती है। इसके अलावा दीवाली के बाद आने वाला पर्व छठ पर भी कई जगह बैंकों की छुट्टी होती है। इस साल दीवाली और छठ पर्व के चलते बैंकों में किस दिन छुट्टी रहेगी और कितने दिन की छुट्टी रहेगी आइए जानते है…

ये है छुट्टी की लिस्ट

31 अक्टूबर- इस दिन दीवाली, काली पूजा, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, नरक चतुर्दशी है। जिसके कारण त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्कम, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय और जम्मू कश्मीर को छोड़कर देश में सभी जगह बैंकों की छुट्टी रहेगी।

1 नवंबर- इस दिन दीपावली, कुट, कन्नड़ राज्योत्सव है। इस दिन त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्कम, मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर- इस दिन दीवाली(बाली प्रतिपादा), बलि पदमी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस है। गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, राजस्थान, सिक्कम, यूपी और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर- इस दिन छठ (शाम का अर्घ्य) है। बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर- छठ (सुबह का अर्घ्य) है। इस दिन बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं दीवाली से पहले 26 अक्टूबर को महीने के चौथे शनिवार और 27 अक्टूबर को रविवार होने के चलते भी देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

छुट्टियों को दी दो कैटेगिरी

बता दें कि बैकों की कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय श्रेणी में आती है तो वहीं कुछ छुट्टियां जयंती या फिर किसी राज्य या विशेष क्षेत्र से संबंधित होती है। दरअसल, क्षेत्र विशेष से संबंधित छुट्टी पर केवल राज्य या क्षेत्र विशेष के बैंक ही बंद रहते हैं।

Updated on:
20 Oct 2024 08:35 pm
Published on:
20 Oct 2024 08:35 pm