Bank Holidays in December 2025: छुट्टी के दिन भले ही बैंक खुले नहीं, लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी।
Bank Holidays in December 2025: दिसंबर का महीना न सिर्फ साल का अंतिम महीना होता है, बल्कि यह छुट्टियों के उत्साह और वित्तीय कार्यों को निपटाने की एक महत्वपूर्ण अवधि भी लेकर आता है। इस महीने में क्रिसमस का त्योहार भी आता है। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पर्व भी पड़ते हैं, जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहती है।
यदि आप दिसंबर महीने में बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम करना चाहते हैं, तो छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूरी होनी चाहिए।
| तारीख | दिन | छुट्टी | जगह |
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य उद्घाटन दिवस | नागालैंड |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व | गोवा |
| 5 दिसंबर | शुक्रवार | शेख मुहम्मद अब्दुल्ला जयंती | जम्मू और कश्मीर |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन और संगमा | मेघायल |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | गुरु घासीदास जयंती | छत्तीसगढ़ |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | गोवा |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस | मेघायल, मिजोरम |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | पूरे देश में |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | शहीद उधम सिंह जयंती | हरियाणा |
| 27 दिसंबर | शनिवार | गुरु गोबिंद सिंह जयंती | चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि | मेघालय |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नया साल | मिजोरम और मणिपुर |
छुट्टी के दिन भले ही बैंक खुले नहीं, लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। RTGS, NEFT,मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक बिना किसी परेशानी के फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।