
Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों ने शुरुआती चरण में ही सूबे की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। जिस सीट को पिछले तीन दशकों से भारतीय जनता पार्टी का अजय दुर्ग माना जाता था, वहां EVM खुलते ही बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। वोटों की गिनती के पहले राउंड में जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए धमाकेदार बढ़त बना ली है।
मतगणना केंद्र से सामने आए शुरुआती आंकड़ों ने हर किसी को हैरान कर दिया है:
पहले राउंड की इस गिनती में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 797 वोटों (लगभग 900 मतों) के अंतर से पीछे छोड़ दिया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल तीसरे स्थान पर पिछड़ती नजर आ रही है।
दूसरे राउंड के बाद भी जन सुराज पार्टी ने बढ़त बनाए रखी है। दूसरे राउंड की गिनती के अनुसार जन सुराज पार्टी को 1,570 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 1,211 वोट प्राप्त हुए हैं।
दूसरे राउंड के आंकड़ों के मुताबिक, जन सुराज पार्टी 359 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वोटों का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है।
मतगणना जारी है और अगले राउंड के परिणाम आने के साथ तस्वीर और स्पष्ट होगी। सभी दलों की नजरें अब आगामी राउंड की गिनती पर टिकी हुई हैं।
जन सुराज पार्टी: 1,570 वोट
भाजपा: 1,211 वोट
राजद: आंकड़ा उपलब्ध नहीं (NA)
बढ़त: जन सुराज पार्टी 359 वोटों से आगे
यह खबर अभी अपडेट हो रही है