3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur Bypoll Result Live: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर 23वें राउंड के बाद 13,269 वोटों से आगे, पवन खेरा ने नितिन नबीन से पूछा सवाल

Bankipur Bypoll Result Live: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। BJP के नीरज कुमार दूसरे और RJD की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं। जानिए ताजा अपडेट।
less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Rahul Yadav

Aug 03, 2026

Bankipur Bypoll Result Live

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम लाइव (Photo: ChatGPT)

Bankipur Bypoll Result Live: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर पहले स्थान पर हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सवाल किया है। उन्होंने कहा, "क्या बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास इस पर कुछ कहने के लिए है? क्या वह नैतिक आधार पर कोई कदम उठाएंगे?"

24वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और मजबूत

24वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर 48,434 वोट के साथ 13,868 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, BJP के नीरज कुमार को 34,566 वोट मिले हैं, जबकि RJD की रेखा कुमारी 11,197 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना जारी है।

23वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार

23वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर 46,377 वोट के साथ 13,269 वोटों से आगे चल रहे हैं। BJP के नीरज कुमार को 33,108 वोट, जबकि RJD की रेखा कुमारी को 10,925 वोट मिले हैं। मतगणना जारी है।

22वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और मजबूत

22वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर 44,525 वोट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अपनी बढ़त बढ़ाकर 12,809 वोट कर ली है। वहीं BJP के उम्मीदवार नीरज कुमार 31,716 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। RJD की उम्मीदवार रेखा कुमारी 10,562 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग