3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीएमसी का बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- ‘रबर स्टैंप’ अध्यक्ष बनाने की कीमत चुकानी पड़ेगी

Derek O'Brien Statement: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ'ब्रायन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा निशाना साधा है।
2 min read
Google source verification
Derek O'Brien Statement

टीएमसी ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर बोला हमला, photo source@ANI

Derek O'Brien Statement: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि जिस बांकीपुर विधानसभा सीट को बीजेपी ने पिछली बार 52 हजार वोटों के अंतर से जीता था, उसी सीट पर अब पार्टी की करारी हार तय है।

डेरेक ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एक अनजान विधायक (MLA) को पार्टी का 'रबर स्टैंप' राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के राजनीतिक पतन की शुरुआत साबित होंगे।

बीजेपी के अंत की ऐसे बताई शुरुआत

डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बांकीपुर उपचुनाव को बीजेपी के अंत की शुरुआत बताया। उन्होंने इसे चार चरणों (सीन) में समझाया।

सीन 1: मोदी और शाह बिहार के एक अनजान विधायक को चुनकर पार्टी का 'रबर स्टैंप' राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देते हैं।

सीन 2: इसके बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो जाती है। यह वही सीट है, जिसे बीजेपी ने पिछले चुनाव में 52 हजार वोटों के अंतर से जीता था।

सीन 3: बीजेपी पहले एक उम्मीदवार की घोषणा करती है, लेकिन बाद में उसे बदल देती है।

सीन 4: आखिरकार उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ता है।

प्रशांत किशोर की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान शिक्षा, रोजगार और बदलाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने भी कहा कि यदि किए गए वादे पूरे होते हैं तो जनता उनका साथ देगी।

यह सीट पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी, जो अब राज्यसभा सांसद हैं। बीजेपी इस सीट को अपने कब्जे में बनाए रखना चाहती थी, लेकिन प्रशांत किशोर की एंट्री ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया।

विपक्षी दलों ने प्रशांत किशोर को दी बधाई

हालांकि बांकीपुर उपचुनाव के अंतिम नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन रुझानों में बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बधाई दी है। 26वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से उल्लेखनीय बढ़त बनाए हुए थे।

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है। अब देखना होगा कि उनकी रणनीति कितनी सफल होती है और वे जनता का कितना विश्वास जीत पाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रशांत किशोर ने जनता से कई वादे किए हैं। हमें उम्मीद है कि यदि उन्हें जनादेश मिलता है तो वे अपने वादे जरूर पूरे करेंगे। लोकतंत्र में अच्छे और बुरे, दोनों पहलू होते हैं। प्रशांत ने हाल ही में अपनी पार्टी बनाई है। पिछला चुनाव उन्होंने स्वयं नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार वे खुद मैदान में हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग