3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘PM मोदी माफी मांगें, आधी रात इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते है’, मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम-गृह मंत्री पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंदा चोरी और छात्र पिटाई मामले पर पीएम मोदी व अमित शाह से जवाब मांगा, इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर भी कसा तंज।
2 min read
Google source verification
Mallikarjun Kharge on student protest and amit shah.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Photo- ANI)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में चंदा चोरी और छात्र की पिटाई के मामले में बातचीत करने के लिए कह रहे हैं। खरगे ने कहा कि हम इन मामलों पर सरकार, PM और HM का राय जानना चाहते हैं।

संसद में बयान क्यों नहीं दे रहे पीएम मोदी

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विद्यार्थियों को पीटा गया, उनके ऊपर पैलेट गन्स चलाई गई, सब कुछ किया। आखिर ये हुआ क्यों? क्यों हुआ? इसके लिए उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए अपना बयान तो देना चाहिए। वे सदन के अंदर आने के लिए भी तैयार नहीं है, ये सदन का तो अपमान है ही, हम जिन लोगों को चुनकर लाए हैं उनका भी अपमान है। लोकतंत्र का अपमान है। लोकतंत्र में बहस होती है। हम लोग कोई बहस छेड़ते हैं तो आपका दायित्व है कि उस पर जवाब दें। अगर मेरा तर्क सही नहीं है तो आप उसे नकार दें या उसे गलत बताएं लेकिन वे अंदर कदम ही नहीं रखते। या तो वे सदन से डर रहे हैं, सांसदों से डर रहे हैं या फिर वे सदन को कुछ नहीं समझते।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम एक्टिव होने पर कटाक्ष किया

खरगे ने पीएम मोदी के इस्टांग्राम पर एक्टिव होने पर भी कटाक्ष किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 12 बजे उठकर इंस्टाग्राम पर आकर अपनी बातें करते हैं। वह अपनी बात तो सदन में भी रख सकते हैं। खरगे ने कहा, 'पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई। टीयर गैस छोड़े गए। कील लगी लाठियों से हमला किया गया। इस मामले में तो प्रधानमंत्री को माफी मांगनी ही चाहिए, लेकिन उसके बजाय वह कह रहे हैं कि जाओ मैंने आपको माफ कर दिया। आप कौन होते हैं उन्हें माफ करने वाले?विषय को भुलाने के लिए आप यदि ऐसा बोलते रहेंगे तो ये ठीक नहीं है।'

सदन का अपमान कर रहे हैं पीएम मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आइए और बात कीजिए लेकिन वे सदन में नहीं आ रहे हैं। ये सदन का अपमान है। जनता का अपमान है। जिन करोड़ों लोगों ने मतदान किया है वे चाहते हैं कि सदन में सरकार जवाब दे जो भी चल रहा है उस पर। लेकिन ये लोग उत्तर देने के लिए तैयार नहीं है। हम लोग जो प्रदर्शन कर रहे हैं वो जनता की इच्छा के अनुसार कर रहे। ये बातें हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है और ये लोग लोकतंत्र के अनुसार चलना नहीं चलना चाहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग