3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान, ‘सम्राट चौधरी को सीएम पद से हटाए भाजपा’

Bankipur Assembly by-election results: बांकीपुर उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा से सम्राट चौधरी को सीएम पद से हटाने की मांग की, बिहार के विकास पर भी दिया बयान।
2 min read
Google source verification
Bankipur Bypoll Result, Bankipur Election Result, Prashant Kishor, Jan Suraaj Party, Neeraj Kumar BJP, Rekha Kumari RJD, Bihar Bypoll 2026,

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Prashant Kishor Bankipur by-election: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। प्रशांत किशोर निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। उनका बयान भी सामने आया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के विकास के लिए स्पेशल प्लान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम बिहार का विकास चाहते हैं। बांकीपुर में अगले 2 से 3 महीनों में बदलाव दिखने लगेगा। वहीं, जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा कि मैं बांकीपुर के लोगों को दिल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की।

बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को सीएम बनाए भाजपा: प्रशांत किशोर

मतगणना के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता ने उन्हें बहुमत दिया है, इसलिए बिहार का नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति को सौंपा जाए जो राज्य में शिक्षा, रोजगार और सुशासन सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़े, यही उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य है।

यह चुनाव बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश

उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं था। जनता ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश दिया है कि बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाए। जनता ने आपको 202 विधायक जिताए हैं, इसलिए किसी गलत चाल-चरित्र वाले व्यक्ति को राज्य का नेतृत्व मत दीजिए।

बिहार का भविष्य युवाओं के हाथ में है: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन्होंने उन्हें वोट दिया है, वे उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जबकि जिन्होंने समर्थन नहीं किया, उनका विश्वास जीतने के लिए वे आगे और अधिक मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात बिहार का भविष्य और उसके युवाओं का भविष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की राजनीति लंबे समय से जाति, धर्म और मुफ्त अनाज जैसे मुद्दों तक सीमित रही है, जबकि जनता अब शिक्षा, रोजगार और विकास चाहती है।

बिहार के लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान होना चाहिए: PK

उन्होंने कहा कि यदि गुजरात के सांसद प्रधानमंत्री बनाने में योगदान दे सकते हैं तो बिहार के 13 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का भी समान सम्मान होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष विकास कार्यक्रम तैयार करने और पलायन रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के एक करोड़ से अधिक युवा आज भी रोजगार की तलाश में गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य राज्यों में काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी युवा को 10 से 15 हजार रुपए की नौकरी के लिए अपना घर-परिवार छोड़ने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग और रोजगार के अवसर विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि बेहतर नेतृत्व की मांग को लेकर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए मुख्यमंत्री भी उसी गठबंधन का बनेगा, लेकिन नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथों में होना चाहिए जो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करे और राज्य के विकास को प्राथमिकता दे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का तीन दशक पुराना गढ़ महज 30 दिनों में इसलिए कमजोर हुआ क्योंकि मतदाताओं ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग