3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur By-Election Result: बीजेपी के पिछड़ने पर तेज प्रताप का नीतिन नवीन पर तंज, बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी सीट नहीं बचा पाए

Prashant Kishor: तेज प्रताप यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है। यहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Aug 03, 2026

tej pratap yadav

तेज प्रताप यादव ने नितिन नवीन पर साधा निशाना (Photo-ANI)

Bankipur By-Election Result: बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने निर्णायक बढ़त बना ली है। अब तक 31 में से 26 राउंड की मतगणना हो गई है। पीके ने 15864 वोटों से बढ़त बना रखी है। अब तक 53566 वोट मिले है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार है। उन्हें 37702 वोट मिले है। बीजेपी के पिछड़ने पर तेज प्रताप यादव ने नितिन नवीन पर निशाना साधा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है। यहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी विधानसभा सीट नहीं बचा पा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का ही होता है। अब यह चर्चा तेज हो रही है कि बांकीपुर से उठी यह राजनीतिक आवाज पूरे बिहार की राजनीति को भी प्रभावित कर सकती है।

जन सुराज कार्यालय में मनाया जा रहा जश्न

पीके की बढ़त पर पार्टी कार्यालय में समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है और प्रशांत किशोर अपने कार्यकर्ताओं से घिरे नजर आ रहे है। 

पीके की पत्नी ने क्या कहा? 

वोटों की गिनती के बीच प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास भी मतगणना केंद्र पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। मीडिया से बात करते हुए जाह्नवी दास ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। 

BJP ने क्या कहा? 

प्रशांत किशोर के आगे चलने पर बीजेपी की तरफ से भी बयान सामने आया है। बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अभी वोटों की गिनती के कई राउंड बाकी हैं। थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। RJD का खेल खत्म हो गया है। 

उन्होंने कहा कि RJD पूरी तरह से रिजेक्ट हो चुकी है। जिस तरह से युवाओं को गुमराह किया गया। कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे थे। यह चुनाव उसी दौरान हुआ। रिव्यू होगा। हमें पूरा भरोसा है कि वोटों की गिनती के आखिरी राउंड के बाद BJP कैंडिडेट जीतेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग