3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत दीपके का BJP नेताओं को खुला चैलेंज, बोले- मैं डिग्री दिखाऊंगा, क्या सम्राट भी दिखाएंगे?

Abhijeet Deepke RTI Controversy: अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर उनसे उनकी पढ़ाई के लिए धन की व्यवस्था के बारे में पूछा जा रहा है, तो बीजेपी नेताओं को भी अपनी डिग्रियां और शैक्षणिक रिकॉर्ड सार्वजनिक करने चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 03, 2026

Abhijeet Deepke education scholarship

अभिजीत दीपके ने बीजेपी नेताओं को दी चुनौती (Photo-IANS)

Abhijeet Deepke Degree Challenge: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बीजेपी नेताओं को अपनी शैक्षणिक डिग्रियां सार्वजनिक करने की चुनौती दी है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अपनी स्कॉलरशिप लेटर और एजुकेशन लेटर दिखाने के लिए तैयार हूं। क्या सम्राट अपनी डिग्री दिखाएंगे? दरअसल, दीपके के इस बयान को पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। 

बता दें कि यह मामला उस समय सामने आया जब एक स्थानीय BJP कार्यकर्ता ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत दीपके की शैक्षणिक योग्यता और उनकी पढ़ाई के खर्च से जुड़ी जानकारी मांगी। 

Boston University में पढ़ाई करने पर परेशानी क्यों? 

इस दौरान अभिजीत दीपके ने अपनी पढ़ाई को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पढ़ाई को राजनीतिक मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है? दीपके ने सवाल करते हुए पूछा कि अगर एक आम लड़के ने बोस्टन यूनिवर्सिटी  में पढ़ाई की है, तो इससे उन्हें परेशानी क्यों हो रही है? आप शिक्षा के इतने खिलाफ क्यों हैं?

दीपके ने पहले भी स्पष्ट किया था कि उन्होंने अमेरिका में अपनी पढ़ाई के लिए Boston University से मिली स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन का इस्तेमाल किया था। उनके मुताबिक, एजुकेशन लोन अभी बकाया है और उन्हें उसे चुकाना है।

BJP कार्यकर्ता के RTI पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

एक वीडियो में दीपके ने दावा किया कि BJP के एक कार्यकर्ता ने RTI आवेदन दाखिल कर यह जानकारी मांगी है कि उन्होंने अपनी शिक्षा का खर्च कैसे उठाया। इस पर उन्होंने BJP नेताओं से भी उनकी शैक्षणिक योग्यता सार्वजनिक करने की मांग की। 

दीपके ने कहा कि अगर उनसे उनकी पढ़ाई के लिए धन की व्यवस्था के बारे में पूछा जा रहा है, तो बीजेपी नेताओं को भी अपनी डिग्रियां और शैक्षणिक रिकॉर्ड सार्वजनिक करने चाहिए।

दीपके ने यह भी कहा कि वह अपनी स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं।

PM CARES Fund की जांच कराने की मांग

सीजेपी ने पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) की भी जांच कराने की मांग की है। CJP प्रवक्ता वैश्णवी गौर ने तिवारी पर एक निजी व्यक्ति को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जो लोग एक निजी व्यक्ति की शिक्षा के खर्च को लेकर आरटीआई दाखिल करते हैं, उन्हें पीएम केयर्स फंड की तरफ भी एक बार नजर डालनी चाहिए। मोदी जी आपको भी माफ कर देंगे- चिंता मत कीजिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

CJP Protest