राष्ट्रीय

बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव पर बीजेपी का बड़ा हमला, अजय आलोक बोले- ‘युवराज’ सिर्फ दो दिन नजर आए

Bankipur Bypoll 2026: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आरजेडी और उसके नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पूरे चुनाव प्रचार के दौरान लगभग गायब रहे और केवल अंतिम दो दिनों में ही नजर आए।
2 min read
Jul 31, 2026
Bankipur Election News
बिहार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी का अन्य दलों पर हमला, Photo source- ANI

Bankipur Bypoll 2026: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आरजेडी और उसके नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पूरे चुनाव प्रचार के दौरान लगभग गायब रहे और केवल अंतिम दो दिनों में ही नजर आए। वहीं, उन्होंने जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर पर भी चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी का नाम न लेने को लेकर सवाल उठाते हुए इसे 'साइलेंट अंडरस्टैंडिंग' (मौन सहमति) करार दिया।

'RJD के पोलिंग एजेंट ने दूसरों को वोट देने को कहा

अजय आलोक ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो बिहार की राजनीति में शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। उनके अनुसार, आरजेडी के पोलिंग एजेंट बूथों पर खुलेआम मतदाताओं से किसी अन्य प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद यही लोग मतदान में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाने लगते हैं।

'तथाकथित युवराज पूरे प्रचार अभियान से रहे गायब'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तथाकथित 'युवराज' तेजस्वी यादव कहीं नजर नहीं आए और केवल अंतिम दो दिनों में ही सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक विरोधियों का खुलकर जिक्र भी नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने भी पूरे प्रचार अभियान के दौरान न तो आरजेडी का नाम लिया और न ही तेजस्वी यादव पर कोई राजनीतिक हमला बोला।

'साइलेंट अंडरस्टैंडिंग से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता'

अजय आलोक ने आरजेडी और अन्य दलों के बीच 'साइलेंट अंडरस्टैंडिंग' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रयोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन जो दल अपना जनाधार खो देते हैं, वे धीरे-धीरे अपना राजनीतिक अस्तित्व भी खो बैठते हैं। उनके अनुसार, आरजेडी अब उसी दिशा में बढ़ रही है।

3 अगस्त को आएंगे उपचुनाव के नतीजे

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि मतगणना और परिणाम 3 अगस्त घोषित किए जाएंगे। अजय आलोक ने दावा किया कि इस उपचुनाव में एनडीए की जीत तय है और भाजपा बड़े अंतर से विजय हासिल करेगी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के बीच माना जा रहा है, जिस पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हुई हैं।

Updated on:
31 Jul 2026 03:19 pm
Published on:
31 Jul 2026 03:14 pm
Also Read
View All
‘कभी-कभी चमत्कार में भी लग जाती हैं पीढ़ियां’: 52 साल बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, खुशी से झूम उठा परिवार

पप्पू यादव के ‘पुजारी’ प्रदर्शन पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- साधु-संतों को चोर और सनातन को नीचा दिखाने पर तुला है विपक्ष

Gujarat By-Elections: विसनगर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी नितिन मोदी की जीत, कांग्रेसी उम्मीदवार की जमानत जब्त

सुप्रीम कोर्ट में सुलझा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्नी पायल का विवाद, 15 साल बाद एक दूसरे से हुए अलग

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में रुचिका सिंह के समर्थन में CJP, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप