31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पहले हड्डियां तोड़ी और अब FIR’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, BJP का पलटवार – LoP पर चले विशेषाधिकार हनन का मामला

Rahul Gandhi attacks Modi government: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला, कहा पहले हड्डियां तोड़ी अब FIR से Gen Z को चुप कराना चाहते हैं। BJP सांसदों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया, कहा राहुल हताश और बेतुके बयान दे रहे हैं। पढ़ें पूरा घटनाक्रम
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi during Anti Paper Leak Bill debate in Lok Sabha.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo-IANS)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार देश के जेन जी को चुप कराना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ी और अब FIR करके उन्हें चुप कराना चाहते हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि आप भारत का इतिहास थे। भविष्य में आपके साथ कैसा बर्ताव होगा, इसके लिए आप तैयार रहें। दूसरी तरफ राहुल गांधी पर बीजेपी के सांसद भी हमलावर हैं। उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

राहुल पर होनी चाहिए कार्रवाई: निशाकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कहा कि राहुल गांधी ने जिन अपशब्दों का उपयोग किया है। उन्होंने जिस तरीके की परंपरा शुरु की है। वे बेतुके बयान देते रहे हैं। सत्ता के बिना कांग्रेस के लोगों का दिमाग शून्य हो जाता है। जब से राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, तब से कम से कम 15 विशेषाधिकार के प्रस्ताव लंबित हैं, तो मेरा लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह है कि उनको इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।

जेन जी को बैसाखी बनाकर चल रहे हैं: शशांक मणि त्रिपाठी

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी खुद राजनीतिकरण कर रहे हैं। हमारे GenZ में इतनी उर्जा है, उसका इस्तेमाल करके हमें देश निर्माण में आगे बढ़ना चाहिए। जब राहुल गांधी जनाधार से वंचित हैं तो वो GenZ को एक बैसाखी बनाकर चल रहे हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि असली राजनीति करनी है तो जनता के बीच जाना चाहिए और जनाधार लेना चाहिए।

राहुल गांधी पूरी तरह से हताश है: राहुल सिन्हा

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी हताश हैं। उन्होंने जो छात्र आंदोलन को उकसाया था, उसमें वो विफल हो गए। जो कानून सदन में पेश किया गया, उसमें भी उनका(विपक्ष) योगदान नहीं था, उन्होंने सिर्फ उसका राजनीतिकरण किया।

राहुल और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं: सतीश पुनिया

भाजपा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के विचार को, नीति को लोगों न पूरी तरीके से नकार दिया है। मुझे लगता है कि ना तो कांग्रेस का और ना ही राहुल गांधी का कोई भविष्य है।

हमारे लोग मुकाबला करने में समर्थ: मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के विशेषाधिकार के नोटिस पर कहा कि मैं उनकी बात नहीं करता। हमारे लोग इसका मुकाबला करने में समर्थ हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग