Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार (14 जुलाई, 2026) को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता, सांसद, अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी, गायक पवन सिंह और पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में सबसे ऊपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम है। दूसरे स्थान पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तीसरे स्थान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को जगह दी गई है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण चौधरी और मंगल पांडेय भी शामिल हैं।

बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए कई लोकप्रिय चेहरों को भी मैदान में उतारा है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मनोज तिवारी, पवन सिंह और पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर का भी नाम शामिल है। इसके अलावा दिलीप जायसवाल, अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, जीवेश कुमार, जनक राम, रामकृपाल यादव, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, रेणु देवी, शिला प्रजापति, कृष्ण कुमार, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, मनोज शर्मा, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल, सुषमा साहू और रूप नारायण मेहता भी प्रचार अभियान में शामिल रहेंगे।
बांकीपुर सीट से बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। अब उन्होंने पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में पूरी ताकत से प्रचार करने का ऐलान किया है। अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि वह एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मतदाताओं से बीजेपी उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करेंगे और पार्टी कार्यकर्ता के रूप में संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।