14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांकीपुर उपचुनाव: JJD प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव ने सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

Veena Manvi Nomination: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने पटना समाहरणालय पहुंचकर सरकार पर षड्यंत्र का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

image

Mukul Kumar

Jul 14, 2026

bankipur by election

Veena Manvi and Tej Pratap Yadav (Photo: @TejYadav14/X)

Bankipur By Election: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसको लेकर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सरकार पर हमला बोला है।

पटना कलेक्ट्रेट पहुंचकर तेज प्रताप ने अधिकारियों से लंबी बातचीत की और बाहर निकलते ही सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगा दिया। पूरा मामला अब बिहार की सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है।

काफी देर तक अंदर रहे तेजप्रताप

तेज प्रताप यादव काफी देर तक कलेक्ट्रेट के अंदर रहे। उनके साथ वीणा मानवी भी मौजूद थीं। जब वे बाहर निकले तो उनका मूड साफ तौर पर खराब नजर आ रहा था।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवार के खिलाफ पहले से ही साजिश रची जा रही थी। तेज प्रताप ने गुस्से में कहा- ये सरकार की मिलीभगत है। जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

नामांकन रद्द होने की वजह क्या?

चुनाव आयोग की टीम ने नामांकन की जांच के दौरान वीणा मानवी का पर्चा खारिज कर दिया। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक रद्द करने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। तेज प्रताप यादव ने इस पर भी सवाल उठाया लेकिन कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए।

उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सारी प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ी की गई है। जेजेडी कार्यकर्ता इस फैसले से काफी नाराज हैं। कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे हैं।

तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ेंगे और जनता के अधिकार की रक्षा करेंगे।

बांकीपुर में सियासी समीकरण बदलेंगे?

बांकीपुर सीट बिहार की महत्वपूर्ण सीटों में गिनी जाती है। यहां उपचुनाव का नतीजा न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे बिहार की राजनीति पर असर डाल सकता है। तेज प्रताप यादव लंबे समय से सक्रिय हैं और अपनी पार्टी JJD को मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं।

उनकी उम्मीदवार वीणा मानवी को भी महिला उम्मीदवार के रूप में खास तौर पर देखा जा रहा था। नामांकन रद्द होने के बाद अब JJD के सामने नई उम्मीदवार उतारने या कानूनी रास्ता अपनाने का विकल्प बचा है। तेज प्रताप यादव ने संकेत दिया है कि वे इस मामले को ऊंचे स्तर तक ले जाएंगे।