राष्ट्रीय

West Bengal Rape Case: एनकाउंटर में आरोपी ढेर, भड़की सियासत; राजद ने उठाए पुलिसिया ‘इंसाफ’ पर बड़े सवाल

West Bengal crime news: खाकी की बंदूकों ने भले ही ऑन द स्पॉट 'इंसाफ' कर दिया हो, लेकिन इस एनकाउंटर ने बड़े सियासी तूफान को जन्म दे दिया है। बिहार से लेकर बंगाल तक सवाल गूंज रहा है क्या पुलिसिया कार्रवाई अदालतों के वजूद पर चोट है? आरजेडी ने इस पूरे मामले पर सीधा मोर्चा खोलते हुए न्याय प्रणाली पर गंभीर चिंता जताई है।
2 min read
• •
Jul 08, 2026
RJD Chief Spokesperson Shakti Yadav
RJD Chief Spokesperson Shakti Yadav

Baruipur rape murder case: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में हुए सनसनीखेज रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत के बाद देश का सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। एक तरफ जहां इस खौफनाक वारदात के बाद जनता में भारी आक्रोश था, वहीं पुलिस की इस कथित 'सेल्फ डिफेंस' या एनकाउंटर की थ्योरी ने अब एक नई बहस को जन्म दे दिया है। बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देश की कानून व्यवस्था और न्यायपालिका की साख पर गहरी चिंता जताई है।

'एनकाउंटर करना हैवानियत है...'

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, "कोई भी एनकाउंटर सत्ता की आक्रामकता का प्रतीक होती है। किसी भी आरोपी को सबसे पहले कानून की हिरासत में लाया जाना चाहिए। जांच के दौरान जुटाए गए सभी सबूतों को अदालत के सामने मजबूती से पेश किया जाना चाहिए और कानून के अनुसार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से न्यायपालिका की व्यवस्था की गई है। मैं एनकाउंटर को कभी जायज नहीं मानता, यह एक तरह से हैवानियत है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।"

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में घटनाक्रम को दोबारा समझने के लिए मंगलवार रात आरोपी प्रवास मंडल को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल छीन ली और मौके से भागने की कोशिश की। आरोप है कि भागते समय उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें प्रवास मंडल घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह मामला 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या से जुड़ा है। शनिवार शाम वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी थी और उसका शव रविवार सुबह बारुईपुर के एक तालाब से बरामद हुआ। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

प्रवास मंडल इस मामले में गिरफ्तार किया गया पहला आरोपी था। उसकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिवाकर सरकार और आनंद सरदार को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद बुधवार को चौथे आरोपी कबीर मोल्ला को भी दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी आनंद सरदार है।

Updated on:
08 Jul 2026 07:37 pm
Published on:
08 Jul 2026 07:03 pm
Also Read
View All
Surajpur Double Murder Case: पत्नी-बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिली तो भावुक हो गया प्रधान आरक्षक, परिजन बोले- फैसले से हम संतुष्ट

‘पहले जनता सरकार चुनती थी अब सरकार चुन रही कौन वोट देगा’, बेंगलुरु में CJP के साथ मिलकर प्रकाश राज का हल्लाबोल

GST काउंसिल का बड़ा फैसला, अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म, मुकदमे की सीमा 5 करोड़ रुपये हुई

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भाजपा का हमला, प्रदीप भंडारी बोले- क्या उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?