
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेन्दु अधिकारी (Photo-IANS)
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग के साथ हुई हैवानियत के मामले को लेकर सरकार एक्टिव मोड़ में है। सीएम शुभेन्दु अधिकारी भी इस मामले को लेकर खुद एक्शन मोड में नजर आ रहे है। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। दरअसल, सीएम ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की है।
परिजनों से मुलाकात करने के बाद सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने पूरे मामले की जांच की है और डीजीपी को 72 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएम शुभेन्दु ने कहा कि अगर शिकायत होने के के बाद उचित कदम उठाने में देरी या लापरवाही हुई है, चाहे वह एक प्रतिशत ही क्यों ना हो? तो कार्रवाई की जाएगी। सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने यह भी कहा है कि भीड़ ने जिस युवक की हत्या की थी, वह बेकसुर था। उन्होंने कहा कि यह पुलिस के शब्द थे कि भीड़ का शिकार हुए इंद्रजीत मंडल बेकसूर थे। मंडल को भी न्याय मिलेगा। उनके परिवार से भी मैंने बात की है।
मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि वारदात के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। उनकी पहचान कर ली गई है और इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
इसके अलावा सीएम अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को उकसाने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जाएगा। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों ने सुरजापुर में पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। जब वह दोबारा बारुईपुर अगले हफ्ते जाएंगे, तब उसका उद्धाटन करेंगे।
बता दें कि बारुईपुर में नाबालिग के हुई घटना को लेकर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर कैंडल मार्च भी निकाला था। इस दौरान उनके साथ टीएमसी की कई महिला नेता भी शामिल हुईं। हालांकि पुलिस ने इस कैंडल मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई हुई थी, जिसे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हटाकर आगे बढ़ गए। इस मामले को लेकर टीएमसी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही हैं।
Updated on:
08 Jul 2026 08:21 am
Published on:
08 Jul 2026 07:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
