8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भाजपा का हमला, प्रदीप भंडारी बोले- क्या उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?

Pradeep Bhandari: प्रदीप भंडारी ने कहा कि जिस मामले को लेकर राहुल गांधी प्रदर्शन कर रहे हैं, वह फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी को लगता है कि अदालत में उनका पक्ष तथ्यों के आधार पर कमजोर है और इसी वजह से वे सड़क पर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 08, 2026

Pradeep Bhandari

Pradeep Bhandari (Photo-ANI)

Pradeep Bhandari Rahul Gandhi Protest : नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सड़क पर प्रदर्शन के जरिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या सुप्रीम कोर्ट में मामला कमजोर होने से सड़क पर प्रदर्शन?

प्रदीप भंडारी ने कहा कि जिस मामले को लेकर राहुल गांधी प्रदर्शन कर रहे हैं, वह फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी को लगता है कि अदालत में उनका पक्ष तथ्यों के आधार पर कमजोर है और इसी वजह से वे सड़क पर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सड़कों पर जुटने वाली भीड़ के आधार पर फैसला नहीं करता, बल्कि तथ्यों के आधार पर निर्णय देता है। भंडारी ने आरोप लगाया कि इसी वजह से राहुल गांधी सड़क पर प्रदर्शन के जरिए एक खास तरह की जनधारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

40 से ज्यादा पूर्व न्यायाधीशों ने भी चिंता जताई

भाजपा नेता ने कहा कि देश के 40 से ज्यादा पूर्व जजों ने एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि कैसे कांग्रेस पार्टी देश के संवैधानिक ढांचे में अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश बताया।

प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर हमला

भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भारत के लोगों के खिलाफ लड़ रही है। यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी, उसके कार्यकर्ताओं और गांधी-वाड्रा परिवार बनाम भारत के लोगों के बीच हो गई है, जो पार्टी की गुंडागर्दी को चुपचाप देख रहे हैं। कांग्रेस नेता पहले बैलेट पेपर पर लौटने की बात करते थे। इसके बावजूद हाल में असम और त्रिपुरा जैसी जगहों पर चुनाव हुए और वहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार की वजह केवल ईवीएम नहीं थी।

जनता को भरोसा नहीं, इसलिए लोकतंत्र पर हमला

भाजपा नेता ने कहा कि आज सच्चाई यह है कि राहुल गांधी को एहसास है कि जनता को उन पर भरोसा नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में नहीं आ पाने के कारण राहुल गांधी लोकतंत्र पर ही हमला कर रहे हैं। भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक अधिकारों और भारत के सुप्रीम कोर्ट की अनदेखी कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, क्या राहुल गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार देश की न्यायपालिका से ऊपर हैं?

लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

प्रदीप भंडारी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा राहुल गांधी की मनमानी अराजकता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेलगाम गुंडागर्दी और गांधी-वाड्रा परिवार की ओर से लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगाए जाने वाले बेबुनियाद आरोपों से है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग