
Bengal Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 नामों की घोषणा की गई है, साथ ही मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से पहले घोषित उम्मीदवार का नाम भी बदल दिया गया है। अब इस सीट से दालिम रॉय भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
भाजपा की नई सूची के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निम्नलिखित नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया गया है-
पहले भाजपा ने मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से एक अन्य प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब पार्टी ने नाम में बदलाव कर दालिम रॉय को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह बदलाव चुनावी रणनीति के मद्देनज़र किया गया माना जा रहा है।
नवीन सूची में दो खास नाम भी शामिल हैं जिनमें सोमा ठाकुर शामिल है। जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी हैं, को उत्तर 24 परगना जिले के बागड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता संतोष पाठक को कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
भाजपा द्वारा जारी यह चौथी सूची यह दर्शाती है कि पार्टी स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और वोट बैंक रणनीति के अनुरूप उम्मीदवारों का चयन कर रही है। मैनागुड़ी सीट पर उम्मीदवार बदलना भी इसी नजरिये से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।