राष्ट्रीय

मां करवाती रही फोटोशूट और पूल में गिर गया तीन साल का मासूम, काफी देर बाद देखा तो…

बेंगलुरु में मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान तीन साल का बच्चा खेलते समय पानी के छोटे पूल में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

2 min read
Feb 16, 2026
पूल में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत (फोटो- एआई जनरेटेड)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक परिवार जब दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा था और तभी उन्होंने अपना पहला बच्चा खो दिया। बच्चे की मां अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले मैटरनिटी शूट करा रही थी। इसी दौरान महिला का तीन साल का बच्चा खेलते समय पानी से भरे छोटे पूल में गिर गया और बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

गड्ढे ने फिर निगली जिंदगी, नोएडा में इंजिनियर की मौत के बाद अब तीन साल के मासूम की गई जान

आठ महीने की गर्भवती है बच्चे की मां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान लक्ष्मीर के रूप में हुई है। शनिवार को लक्ष्मीर की मां स्वाति, जो आठ महीने की गर्भवती हैं, अपने दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले मैटरनिटी फोटोशूट में हिस्सा ले रही थीं। शूट के दौरान लक्ष्मीर पास में खेल रहा था। इस दौरान फोटो शूट के लिए मौके पर सजावट के तहत एक छोटा पानी का पूल बनाया गया था। लक्ष्मीर खेलते-खेलते फिसलकर उसी पानी के पूल में गया। लेकिन फोटोशूट के चलते वहां मौजूद लोगों का कई देर तक उस बात पर ध्यान नहीं गया। काफी देर बीत जाने के बाद जब लोगों ने लक्ष्मीर को ढूंढना शुरू किया तब उन्हें पता चला की वह पूल में गिरा हुआ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसके बाद लोगों ने तुरंत लक्ष्मीर को पूल से निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। इसके बाद ल्क्षमीर को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम एक सरकारी अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फोटोशूट के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और क्या किसी प्रकार की नेग्लिजेंस हुई थी जिसके चलते यह दुर्घटना हो गई। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या आयोजन स्थल पर पर्याप्त निगरानी या सेफ्टी मेजर मौजूद थे या नहीं। इस तरह के इवेंट में बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Published on:
16 Feb 2026 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर