26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम में कांग्रेस की चुनावी रैलीः राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी को कंट्रोल करते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Rahul Gandhi in Assam election Rally: असम के बिश्वनाथ-चारियाली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और छह समुदायों को SC-ST का दर्जा देने, चाय बागान मजदूरों को रोज 450 रुपए देने सहित चुनावी वादे किए।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (Photo - IANS)

Rahul Gandhi on PM Modi, Amit shah and Himanta Biswa Sarma: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बिश्वनाथ-चारियाली में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल करते हैं, जबकि पीएम और अमित शाह आपके मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को कंट्रोल करते हैं। राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि दिल्ली तो असम चलाता है।

‘हिमंत को माफी मांगने पर भी बख्शा नहीं जाएगा’

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ उन्होंने तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा शर्मा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और वे केवल नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा शर्मा को माफी मांगने के बावजूद बख्शा नहीं जाएगा।

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पता है कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालने वाले हैं। इसलिए वे इस तरह की बातें करते हैं। उन्हें असम की जनता और कांग्रेस से माफी मांगनी पड़ेगी। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस की विचारधारा को जुबीन गर्ग जैसी बताया, जिन्होंने असम के लोगों को एकजुट करने के लिए काम किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने इसमें अपने परिवार को शामिल करके बड़ी गलती की है।

छह समुदायों को SC-ST का दर्जा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में चुनावी रैली में कहा कि हम असम के छह समुदायों को एससी-एसटी का दर्जा देंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार चाय बागान के मजदूरों को हर दिन 450 रुपए दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने इस दौरान महिलाओं के बैंक खातों में बिना किसी शर्त हर महीने नकद राशि भेजने, कारोबार शुरू करने वालों को 50 हजार रुपये देने, और 100 दिनों के भीतर जुबीन गर्ग मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने का वादा किया। आपको बता दें कि असम में एक चरण में चुनाव होगा। राज्य में 9 अप्रैल को मतदान, जबकि 4 मई को मतगणना होगी।