
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने कोलकाता के कई पुलिस स्टेशनों के इंचार्ज अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हीरक दलपति का तबादला इंटेलिजेंस विभाग में कर दिया गया है। लालबाजार के डिटेक्टिव विभाग के नीलकंठ रॉय को इस पुलिस स्टेशन का नया इंचार्ज बनाया गया है।
श्यामपुकुर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त इंचार्ज राजकुमार मिश्रा को गरियाहाट पुलिस स्टेशन में लाया गया है। दूसरी ओर, एंटाली पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त इंचार्ज मनीष सिंह को विजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन का प्रभार दिया गया है। मनोज दत्ता को एसटीएफ से वापस बुलाकर चेतला पुलिस स्टेशन का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
राज्य में दो चरणों में होने वाले चुनाव से पहले ईसीआई नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर रहा है। इस बार, आयोग ने कोलकाता पुलिस में एक बड़े फेरबदल का आदेश दिया है।
आदेश संख्या 181 और 182 जारी करके इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस आदेश के अनुसार, शहर के कई महत्वपूर्ण पुलिस स्टेशनों के इंचार्ज अधिकारियों या OCs को हटाकर डिटेक्टिव विभाग, STF या स्पेशल ब्रांच जैसे विभागों में भेज दिया गया है। इसी तरह, चेतला पुलिस स्टेशन के ओसी अमिताभ सरकार को STF में भेज दिया गया है।
हेयर स्ट्रीट और ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशनों के OCs के पदों में भी फेरबदल किया गया है। इन दोनों पुलिस स्टेशनों के वर्तमान OC लोपसांग शेरिंग भूटिया और राजीव साहू का आपस में तबादला कर दिया गया है।
यह ध्यान देने वाई बात यह है कि इस नए निर्देश के माध्यम से, शहर की पुलिस ने 29 मार्च के आदेश संख्या 174 और 175 में भी कुछ आंशिक बदलाव और संशोधन किए हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भवानीपुर में उस समय तनाव भड़क गया था जब भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले एक रोड शो आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।
उस घटना के बाद, चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा और उन्हें भवानीपुर घटना के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था में बाधा के कारण चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
साथ ही, आयोग ने आदेश दिया था कि उन चार जगहों पर जल्द ही किसी और को जिम्मेदारी सौंपी जाए। इसी माहौल में, आयोग ने 24 घंटे के भीतर कोलकाता पुलिस के छह थानों के OC बदल दिए।
Published on:
05 Apr 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
