16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे शमशान के पास ढूंढना’…11 क्लास की छात्रा ने की आत्महत्या, लेटर लिख बताया कहा मिलेगी लाश

गुरुग्राम के मोकलवास गांव में लापता 11वीं की छात्रा का शव श्मशान घाट के पास तालाब से मिला। डायरी में लिखे नोट के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 16, 2026

Crime News

11वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मोकलवास गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां तीन दिन पहले एक 11वीं कक्षा की छात्रा लापता हुई थी जिसका शव अब पुलिस ने बरामद कर लिया है। छात्रा का शव गांव के श्मशान घाट के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

डायरी से मिला अहम सुराग

पुलिस ने बताया कि छात्रा के कमरे की तलाशी के दौरान एक डायरी बरामद हुई, जिसमें उसने अपने माता पिता के नाम एक भावनात्मक लेटर लिखा था। लेटर में लिखा था कि मां और पापा, मुझे माफ कर देना। मैं अपने दादाजी के पास जा रही हूं। मुझे मत ढूंढना। अगर ढूंढना ही हो तो श्मशान घाट के पास तालाब में देखना। डायरी मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत तालाब पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तालाब की तलाशी ली गई। मोटर के जरिए पानी निकाला गया और पानी का स्तर कम होने पर कीचड़ में फंसा छात्रा का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रात में कमरे में सोई लेकिन सुबह घर से गायब

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी की रात छात्रा ने परिवार को बताया था कि वह पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में जा रही है। अगली सुबह जब माता पिता और भाई जागे तो वह कमरे में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज जुटाए गए। फुटेज में छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म पहने घर से बाहर निकलती दिखाई दी। इसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। परिवार ने उसकी तलाश में सूचना देने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता स्थानीय अदालत की लाइब्रेरी में काम करते हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मृतका मैत्री स्कूल में क्लास 11 की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज मानी जाती थी। परिवार के अनुसार, उसके व्यवहार में हाल के दिनों में कोई असामान्य बदलाव नजर नहीं आया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।