राष्ट्रीय

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या को हार्ट अटैक से हुई मौत बताकर छिपाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 4:20 PM IST
Electronic City Murder,
बेंगलुरु में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या (Photo-AI)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने हत्या को हार्ट अटैक से हुई सामान्य मौत बताकर परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई और पूरे मामले का खुलासा हो गया। 

पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, शुरुआत में इस मामले को अप्राकृतिक मौत (UDR) के रूप में दर्ज किया गया था।

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की दी थी जानकारी

दरअसल, 12 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसका बड़ा भाई बाथरूम जाते समय फिसलकर गिर गया था और हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट (UDR) दर्ज कर जांच शुरू की।

बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को मामले में संदेह हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू की।

पूछताछ में प्रेमी ने कबूला जुर्म

5 नवंबर को पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे। मृतक को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी और उसने दोनों को चेतावनी भी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक को अपने रिश्ते में बाधा मानते हुए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। इसी साजिश के तहत 12 अक्टूबर की सुबह दोनों ने कथित तौर पर गला घोंटकर और नाक-मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी ने भी पूछताछ में स्वीकार की भूमिका

व्यक्ति की हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने वारदात छिपाने के लिए एक मनगढ़त कहानी बताई। उन्होंने परिवार और अन्य लोगों को बताया कि व्यक्ति बाथरूम में फिसलकर गिर गया था और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

6 नवंबर को पुलिस ने डोड्डाथोगुरु स्थित उसके घर से मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने भी अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की। इसके बाद अप्राकृतिक मौत के मामले को हत्या के केस में तब्दील कर दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है। 

Updated on:
9 Nov 2026, 4:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर घमासान, राहुल गांधी बोले- जवानों के सामने ही बहस कर लें

परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार पर कांग्रेस का हमला, जयराम रमेश बोले- संसद स्थगित रखने का बना नया रिकॉर्ड

मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद वाले बयान पर BJP का पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस का DNA हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का?

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 679 ब्रांडेड दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटे, आज से नई कीमतें लागू