राष्ट्रीय

‘सबसे अच्छा नेता कौन वो जो लोगों को ज्यादा मूर्ख बना सके’: बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान

नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर यह माना जाता है कि जो लोगों को सबसे ज़्यादा बेवकूफ़ बना सकता है, वही सबसे अच्छा नेता बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अंततः जीत सत्य की ही होती है।

2 min read
Sep 01, 2025
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी (Photo-IANS)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को लोगों से ईमानदारी और विश्वसनीयता के साथ काम करने का आग्रह किया और कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। केंद्रीय सड़क परिवहन ने कहा कि शॉर्टकट भले ही जल्दी नतीजे दिलाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये आपको कम समय में ही सफलता दिला देते हैं। केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन नागपुर में अखिल भारतीय महानुभाव परिषद द्वारा आयोजित भव्य महानुभाव पंथिया सम्मेलन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

ममता बनर्जी ने सेना पर मंच तोड़ने का लगाया आरोप, बीजेपी को लेकर कही ये बात

'शॉर्टकट आपको छोटा कर देता है'

केंद्रीय सड़क परिवहन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया कि किसी भी चीज को हासिल करने का एक शॉर्टकट होता है, इस तरीके से वहां तेजी से पहुंचा जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति नियम तोड़कर सड़क पार करना चाहता है, तो वह लाल सिग्नल को पार कर सकता है या जो भी हो, वह शॉर्टकट है। लेकिन शॉर्टकट के बारे में एक दार्शनिक ने कहा है, शॉर्टकट आपको छोटा कर देता है।

'जो लोगों को सबसे ज्यादा मूर्ख बना सके, वहीं सबसे अच्छा नेता'

मोदी के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अक्सर यह माना जाता है कि जो व्यक्ति लोगों को सबसे अधिक मूर्ख बना सकता है, वही सबसे अच्छा नेता बन सकता है। उन्होंने कहा कि मैं जिस क्षेत्र में काम करता हूं, वहां पूरे दिल से सच बोलना मना है। यहां कई उत्साही और नए लोग हैं, और यह माना जाता है कि जो लोगों को सबसे ज्यादा मूर्ख बना सकता है, वही सबसे अच्छा नेता बन सकता है। यह सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

'अंतिम विजय सत्य की होती है'

भाजपा नेता ने उनकी 'शीघ्र सफलता' वाली टिप्पणी पर तुरंत पलटवार करते हुए भगवद गीता का एक पाठ पढ़ा। भगवान कृष्ण का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि अंतिम विजय सत्य की होती है। उन्होंने कहा कि लेकिन एक बात यह है कि भगवान कृष्ण ने भगवद् गीता में लिखा और कहा है कि अंतिम विजय सत्य की होती है।

चक्रधर स्वामी की शिक्षाओं का किया जिक्र

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि महानुभाव संप्रदाय के संस्थापक चक्रधर स्वामी की शिक्षाएं सभी के लिए अपने जीवन में अनुसरण करने हेतु प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, शांति, मानवता और समानता के मूल्यों की शिक्षा दी। सत्य हमारे जीवन का आधार है और हमें इसका पालन करना चाहिए।

अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते है गडकरी

आपको बता दें कि नितिन गडकरी अपनी बेबाक और अक्सर विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। बीते माह उन्होंने कहा था कि जो लोग सत्ता, धन, ज्ञान या सुंदरता हासिल कर लेते हैं, वे अक्सर अहंकारी हो जाते हैं। उन्होंने कहा, मैं सबसे चतुर हूं। मैं साहब बन गया हूं… मैं दूसरों की गिनती भी नहीं करता। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह का अहंकार सच्चे नेतृत्व को कमजोर करता है। पहले भी वे इस प्रकार की बेबाक टिप्पणियां कर चुके है।

ये भी पढ़ें

Afghanistan Earthquake: 812 मरे, 3000 से ज्यादा घायल, जानिए दुनिया में सबसे तेज और सर्वाधिक तबाही वाले भूकंप कहां और कब आए

Published on:
01 Sept 2025 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर