राष्ट्रीय

पंजाब में बीजेपी के पास सिर्फ दो सीटें, फिर भी पंजाब-विरोधी राजनीति: भगवंत मान का केंद्र पर तीखा तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी को पंजाब-विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य में उसकी सिर्फ दो सीटें हैं। उन्होंने परिसीमन को 'गहरी साजिश' बताया और महिला आरक्षण को 543 सीटों में लागू करने की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 6:07 PM IST
Bhagwant Mann
भगवंत मान का आरोप, बीजेपी कभी पंजाब के साथ खड़ी नहीं रही (Photo-IANS)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में बीजेपी के पास कितनी सीटें हैं? सिर्फ दो- पठानकोट और मुकेरियां, वे चाहे कोई भी गठबंधन कर लें या कुछ भी कर लें, बीजेपी पंजाब-विरोधी है। चाहे वह किसान आंदोलन के दौरान लगभग 750 किसानों की शहादत का मामला हो, चंडीगढ़ के लिए अलग विधानसभा का प्रस्ताव हो, ट्वीट हटाने की मांग हो, पंजाब यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़) सिंडिकेट पर कब्जा करने की कोशिश हो, या फिर BBMB के जरिए पंजाब के जल संसाधनों पर नियंत्रण करने का प्रयास हो- बीजेपी कभी भी पंजाब या उसके अधिकारों के साथ खड़ी नहीं रही। जब भी मौका मिलता है, बीजेपी पंजाब के खिलाफ ही बोलती है।

परिसीमन (Delimitation) पर उठाए सवाल

मान ने लोकसभा सीटों के परिसीमन की प्रक्रिया पर भी संदेह जताया और कहा कि दक्षिण भारत सहित कई क्षेत्रीय दल इसे लेकर चिंतित हैं कि किसी का वाजिब हक कम न हो। उन्होंने सवाल किया कि यदि केंद्र सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए गंभीर है, तो इसे मौजूदा 543 सीटों वाली लोकसभा में ही लागू क्यों नहीं किया जाता।

उन्होनें कहा कि, बीजेपी इस परिसीमन (डिलिमिटेशन) या प्रक्रिया पर इतना ज़ोर क्यों दे रही है? इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। हर राज्य और हर क्षेत्रीय पार्टी—दक्षिण भारत की पार्टियों सहित सभी ने इस पर चिंता जताई है, उनका कहना है कि किसी के भी हिस्से के साथ समझौता नहीं होना चाहिए। अगर वे सच में महिलाओं को 33% आरक्षण देना चाहते हैं, तो इसे मौजूदा 543 सीटों वाली लोकसभा में ही लागू क्यों नहीं करते? वे सीटों की संख्या क्यों बढ़ाना चाहते हैं?

भगवंत मान के मुख्य आरोप

अपने बयान में मुख्यमंत्री मान ने कई मुद्दों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा। उन्होनें किसान आंदोलन के दौरान करीब 750 किसानों की शहादत का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा कभी भी पंजाब या उसके अधिकारों के साथ खड़ी नहीं हुई। मान ने चंडीगढ़ के लिए अलग विधानसभा के प्रस्ताव और पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) की सीनेट या सिंडिकेट पर नियंत्रण करने की कोशिशों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के जरिए पंजाब के पानी के संसाधनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है।

Updated on:
12 Nov 2026, 6:07 PM IST
Published on: