राष्ट्रीय

पंजाब के राज्‍यपाल से मिल भगवंत मान ने किया सरकार बनाने का दावा, 16 मार्च को लेंगे शपथ

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की है और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्‍होंने कहा कि उनके पास अच्‍छी कैब‍िनेट होगी।

2 min read
bhagwant mann Meet governor of punjab
bhagwant mann Meet governor of punjab

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौप कर प्रदेश में आप की सरकार बनाने का दावा पेश किया। भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मान मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं।

शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में लेंगे सीएम पद की शपथ
भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा दिया है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा, मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा। शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे।

आप के विधायक बनेंगे मंत्री
पंजाब में बनने वाली सरकार में मंत्री पद के लिए हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर मनुके, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बुद्ध राम, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवनज्योत कौर और डॉ चरणजीत सिंह समेत आप के कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।

पंजाब की 92 सीटों पर आप का कब्‍जा
भगवंत मान ने धुरी से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58 हजार से अधिक वोटों से हराया है। पंजाब में आप ने क्लीन स्वीप कर दिया है। पंजाब की 117 सीटों में से आप को 92 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं, कांग्रेस को 18, अकाली दल+ 4, बीजेपी+ 2 और अन्य को 1 सीट मिली है। पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा कि लोगों ने अभिमानी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों की जीत है।

Published on:
12 Mar 2022 01:16 pm
Also Read
View All
ओमान तट के पास हमले में भारतीय नाविकों की मौत: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- उन्हें कोई अफसोस नहीं

अस्पताल में भर्ती होने का किया दावा, TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मिले BJP मंत्री के घर, महुआ मोइत्रा ने अपने ही सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

‘अगर ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना सही, तो पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं?’ – कीर्ति आज़ाद

G7 की मीटिंग और ट्रंप के साथ बैठक, PM मोदी की फ्रांस यात्रा में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?