राष्ट्रीय

‘भारत के पानी का इस्तेमाल भारत के हितों के लिए किया जाएगा’, पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक

पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि इस बदलते भारत का सबसे बड़ा सपना है- 2047 तक विकसित भारत। देश के पास सामर्थ्य है, संसाधन हैं और इच्छाशक्ति भी है।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2025, 10:04 PM IST
Feature image
पीएम नरेंद्र मोदी (File Photo)

Narendra Modi: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाए है। भारत ने सिंधु जल समझौता को स्थगित कर पाकिस्तान के खिलाफ वॉटर स्ट्राइक करने का ऐलान किया था। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का पानी अब भारत के ही काम आएगा। पहले भारत के हक का पानी बाहर जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, भारत का पानी भारत के ही काम आएगा। 

एक कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आजकल मीडिया में पानी को लेकर बहुत बातें चल रही हैं। दशकों तक हमारी नदियों का पानी झगड़े का मुद्दा रहा। हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना, पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना, इनसे लाखों किसानों को फायदा होगा।

2047 तक विकसित भारत बनाना सपना

पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि इस बदलते भारत का सबसे बड़ा सपना है- 2047 तक विकसित भारत। देश के पास सामर्थ्य है, संसाधन हैं और इच्छाशक्ति भी है।

वोटबैंक की टेंशन नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब कोई बड़ा कदम उठाने से पहले यह सोचा जाता था कि दुनिया क्या सोचेगी, वोट मिलेगा या नहीं मिलेगा, कुर्सी बचेगी या नहीं, कई स्वार्थों के कारण बड़े फैसले टलते जा रहे थे। लेकिन अब उनकी सरकार देशहित में फैसला लेने से नहीं डरती।

सरकार ने लिए कई फैसले

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेशन फर्स्ट की भावना से उनकी सरकार काम करती है। हमारी सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं जो दशकों से लटके हुए थे। वे राजनीति इच्छाशक्ति की वजह से डिब्बों में बंद हो गए थे। 

पीएम ने की ऐतिहासिक घोषणा

वहीं इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक और ऐतिहासिक घोषणा की। पीएम बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बातचीत की और भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व की दो बड़ी और ओपन मार्केट इकोनॉमी के बीच यह समझौता दोनों देशों के विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। 

Updated on:
6 May 2025, 10:04 PM IST
Published on: