5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनाव के बीच पाकिस्तान सीमा पर भारत करेगा हवाई युद्धाभ्यास, केंद्र ने NOTAM किया जारी

India Pak Border: वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक एयरफोर्स बुधवार से राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में युद्धाभ्यास करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 6 May 2025, 10:07 PM IST

पाकिस्तानी सीमा पर हवाई युद्धाभ्यास करेगा भारत

India Pak Border: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव जारी है। इसी बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सटी दक्षिणी सीमा के पास 7 और 8 मई को एक बड़े पैमाने पर वायु सैन्य अभ्यास के लिए 'नोटिस टू एयरमेन' (NOTAM) जारी किया है। दरअसल, भारतीय एयरफोर्स की तैयारी को लेकर ये हवाई अभ्यास किया जा रहा है। पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए यह अभ्यास भारत की सतर्कता का संकेत है। 

राफेल, मिराज 2000 और सुखोई जैसे विमान करेंगे युद्धाभ्यास

वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक एयरफोर्स बुधवार से राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में युद्धाभ्यास करेगी। उन्होंने बताया कि इसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहि अग्रणी जेट शामिल होंगे। बता दें कि NOTAM 7 मई दोपहर 3:30 बजे से 8 मई रात 9:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

7 मई को होगी मॉक ड्रिल

बता दें कि भारत में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित होगी। यह मॉक ड्रिल आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा उपायों को परखने के लिए है। हाल के तनावों और सीमा पर युद्धाभ्यास के संदर्भ में, ये मॉक ड्रिल राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने का हिस्सा हो सकते हैं। इसमें हवाई हमले की चेतावनी सायरन, कंट्रोल रूम, वायुसेना से हॉटलाइन, और महत्वपूर्ण सेवाओं जैसे अग्निशमन की जांच होगी।

यह भी पढ़ें- ‘पहलगाम हमले से तीन दिन पहले PM को मिली थी खुफिया रिपोर्ट, इसलिए कश्मीर दौरा किया रद्द’, खरगे ने किया दावा

26 लोगों की हुई मौत

22 अप्रेल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी के पास हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में ज्यादातर पर्यटक थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। दरअसल, आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कुछ लोगों से उनका धर्म और नाम पूछकर निशाना बनाया गया। भारतीय सेना, NIA, और अन्य सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, और कुछ आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया गया।

#PahalgamAttackमें अब तक