राष्ट्रीय

गुजरात में सहकारी आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा की हुई शुरुआत, 14 शहरों में शुरू हुई सुविधा

Bharat Taxi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में सहकारी आधारित भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत की। फिलहाल 14 शहरों में टू-व्हीलर, ऑटो और फोर-व्हीलर सेवाएं शुरू हो गई हैं। सरकार अगले दो वर्षों में इस सेवा का विस्तार देश के 500 से अधिक शहरों और कस्बों तक करने की योजना बना रही है।
2 min read
Jun 28, 2026
Bharat Taxi
गृह मंत्री अमित शाह ने 'भारत टैक्सी' किया लॉन्च(फोटो-X/@AmitShah)

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर से गुजरात के लिए सहकारी आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत गुजरात के 14 प्रमुख शहरों में टू-व्हीलर, ऑटो और फोर-व्हीलर श्रेणियों में भारत टैक्सी की सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या बोला?


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए भारत टैक्सी मोबिलिटी सेक्टर में एक नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से जुड़े लगभग सात लाख सारथी केवल वाहन चालक नहीं हैं, बल्कि वे इस व्यवस्था के शेयरधारक और मालिक भी हैं। उनके अनुसार यह मॉडल सहकारिता की भावना को मजबूत करने के साथ ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अमित शाह ने इस दौरान निजी टैक्सी एग्रीगेटर कंपनियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत टैक्सी की शुरुआत के बाद निजी कंपनियों ने अचानक किराए कम कर दिए हैं, ताकि इस नई सेवा को बाजार में जगह बनाने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बाद में यही कंपनियां फिर से मनमाने तरीके से किराए बढ़ा सकती हैं।

दो वर्षों में 500 शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

सहकारिता मंत्री ने बताया कि भारत टैक्सी का विस्तार अगले दो वर्षों में देश के 500 से अधिक शहरों और कस्बों तक करने की योजना है। इस योजना के तहत नागपुर, पुणे, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में भी चरणबद्ध तरीके से सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक देश के सात बड़े शहरों में भारत टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

राजस्थान में अगस्त से होगी औपचारिक शुरुआत

राजस्थान में भारत टैक्सी सेवा का औपचारिक शुभारंभ अगस्त में जयपुर से किया जाएगा। हालांकि, इसका सॉफ्ट लॉन्च जून में हो चुका है। अब तक इस सेवा से 27 हजार से अधिक ड्राइवर और 73 हजार से ज्यादा ग्राहक जुड़ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में भारत टैक्सी की पहली औपचारिक शुरुआत 5 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में की थी।

Published on:
28 Jun 2026 05:17 am
Also Read
View All
Ketan Murder Case: 17 जून की रात से 18 जून की सुबह तक क्या हुआ? पुलिस जांच में हुए अहम खुलासे

धाविका बनना था सपना, पिता ने बनाया हैमर थ्रो स्टार, 18 साल की अनुष्का यादव ने तोड़ा 8 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर फैली गलतफहमी पर रक्षा मंत्रालय का बयान, 6 शहीद जवानों को पहले ही दिया जा चुका था राष्ट्रीय सम्मान-मिनिस्ट्री

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की बढ़ी मुश्किलें, बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस ने किए जब्त

गाजा पर सरकार को घेरना कांग्रेस को पड़ा भारी? राहुल-प्रियंका से सोशल मीडिया पर पूछे गए तीखे सवाल