राष्ट्रीय

Big Accident : भीषण हादसे में शख्स की मौत, दो टुकड़ों में कट गया शरीर

Horrific Accident : एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, “एक ट्रक काफी तेजी से आ रहा था, जिसने एक या दो नहीं, बल्कि कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते यह भयावह हादसा हुआ है। इससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गईं।

less than 1 minute read
Jun 18, 2024

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में टोल प्लाजा पर पर्चियां लेने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। तभी एक ट्रक ने सामने खड़े पांच वाहनों को बुरी तरह से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शरीर दो टुकड़ों में कट गया। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कीरतपुर साहिब प्रशासन और बिलासपुर जिले से संबंधित प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। घायलों को गाड़ियों से निकालकर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

इस घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, “एक ट्रक काफी तेजी से आ रहा था, जिसने एक या दो नहीं, बल्कि कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते यह भयावह हादसा हुआ है। इससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गईं।“प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमारे साथ कई छोटे बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कुछ हुआ नहीं। सब ठीक हैं। लेकिन यह हादसा बहुत भीषण था। फिलहाल, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है, जो कि जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Also Read
View All

अगली खबर