17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई पार्टी, नई पहचान…AIADMK से निष्कासित शशिकला की राजनीति में धमाकेदार वापसी

AIADMK से निष्कासित वी.के. शशिकला ने नई राजनीतिक पारी शुरू की है। इस बार शशिकला ने अपनी नई पार्टी और नए चुनाव चिन्ह के साथ राजनीति में धमाकेदार वापसी की है।
2 min read
Google source verification
V.K Sasikala launched new political party (Photo - 'X' account Sasikala)

वी.के शशिकला की राजनीति में वापसी(फोटो- 'X' अकाउंट शशिकला)

AIADMK से निष्कासित वी.के. शशिकला ने अपनी नई पार्टी की घोषणा की है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'ऑल इंडिया पुरैची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कड़गम' रखा है। पार्टी की घोषणा के समय उन्होंने अपना चुनाव चिन्ह 'नारियल के पेड़ों का बागान' बताया है। इस मौके पर शशिकला ने कहा- नई पार्टी पार्टी एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता की विचारधारा पर चलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारी नई पार्टी का चुनाव चिन्ह एकता का प्रतीक है और हमारा संगठन एक संयुक्त परिवार की तरह कार्य करेगा।

जेल से रिहाई के 9 साल बाद सक्रिय राजनीति में उतरीं शशिकला

जेल से रिहाई के 9 साल के राजनीतिक विराम के बाद शशिकला ने सक्रिय और स्वतंत्र राजनीतिक पारी शुरू की है। अब वह अपने दम पर मजबूत दल बनाकर चुनावी मैदान में उतरेंगी। शशिकला का यह कदम AIADMK के वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है और 2026 के विधानसभा चुनावों में समीकरण बदल सकता है। शशिकला का लक्ष्य जयललिता के सपनों को साकार करना है। शशिकला के इस निर्णय से तमिलनाडु की सियासत को और रोचक बना देगा। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसने के बाद AIADMK ने शशिकला को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस मामले की जांच में शशिकला को दोषी ठहराया गया था।

शशिकला ने पूर्व AIADMK सुप्रीमो की जयंती पर जारी किया पार्टी का झंडा

शशिकला ने तमिलनाडु की राजनीति में जोरदार वापसी की है। शशिकला ने रामनाथपुरम जिले के कामुथी में पूर्व AIADMK सुप्रीमो जयललिता की जयंती 24 फरवरी को अपनी पार्टी का झंडा जारी किया था। इस इंडे में काला, सफेद और लाल रंग है। झंडे के केंद्र में पूर्व CM सीएन अन्नादुरई, एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) और जयललिता के चित्र बने हैं। शशिकला ने कहा था कि उनकी पार्टी द्रविड़ आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाएगी और आगामी विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।

शशिकला ने AIADMK पर लगाया था विश्वासघात का आरोप

शशिकला ने एक रैली में अपनी पार्टी के झंडे को जारी किया था। उस समय शशिकला ने AIADMK के मौजूदा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाया था। शशिकला ने कहा था कि मैं हमारे नेता एमजी रामचंद्रन जैसी ही स्थिति में हूं, जिन्होंने एक बार एक कार्यकर्ता द्वारा शुरू की गई पार्टी में शामिल होकर उसे मजबूत बनाया था। उन्होंने एक समर्थक द्वारा शुरू की गई इस पार्टी से जुड़ने का जिक्र किया और AIADMK के वर्तमान नेतृत्व पर विश्वासघात का आरोप लगाया।

शशिकला ने AIADMK के संस्थापक को किया याद

शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा ऐसे समय में की है, जब सभी राजनीतिक दल जोरशोर से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। नई पार्टी के नाम की घोषणा करते हुए शशिकला ने AIADMK के संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन को याद किया। उन्होंने कहा कि एमजीआर ने पार्टी की स्थापना जनता की सेवा और DMK के खिलाफ एक मजबूत राजनीतिक विकल्प देने के उद्देश्य से की थी। शशिकला ने कहा कि DMK की राजनीति गरीबों और आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित थी। उन्होंने कहा कि हमारी नई पार्टी रामचंद्रन की विचारधारा और परंपरा को आगे बढ़ाएगी।