राष्ट्रीय

त्योहारी सीजन में दिल्ली के सीएम का बड़ा ऐलान, MCD के 5000 सफाई कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की

आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए निगर निगम के लगभग 5 हजार कर्माचारियों की नौकरी पक्का करने की घोषणा की।

less than 1 minute read
arvind_kejriwal_mcd.jpg

कल मंगलवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय से बुलावा आया था। ऐसे में कयास लगने शुरू हो गए थे कि क्या केजरीवाल इस साल दिवाली जेल में बिताएंगे। लेकिन दूसरी तरफ सीएम ने दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्माचारियों के लिए एक अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए नगर निगम के करीब 5 हजार कर्माचारियों की नौकरी पक्की करने की बात कही है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक उनकी सरकार ने 6 हजार से भी अधिक सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है।


केजरीवाल क्या बोले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का(स्थायी) किया जाएगा... सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है... 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है... दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो..."

बीजेपी पर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम बोले

BJP के 15 साल में सिर्फ़ 2 ही तरह की खबरें आती थी -

1.भ्रष्टाचार
2.कर्मचारियों को कई महीनों से salary नहीं मिली

MCD में AAP सरकार बनने के बाद
1. समय पर सैलरी मिलती है
2.सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है

Published on:
01 Nov 2023 03:19 pm
Also Read
View All
‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव