राष्ट्रीय

गांव के लड़कों को देते थे ‘प्ले बॉय’ बनने का ऑफर, फिर शुरू होता था ‘गंदा खेल’!

बिहार के नालंदा जिले के साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान ठगी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार ​किया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2024, 11:52 AM IST
Feature image

बिहार के नालंदा जिले के साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान ठगी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अस्थावां थाना पुलिस के सहयोग से उगावा गांव में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार ​किया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग डीपी पर 'सेक्स ब्वॉय' प्रोफाइल का रैकेट चलाते थे। इसके जरिए भोले-भाले युवकों को अपने जाल में फंसाते थे। युवाओं को सेक्स सर्विस देने का ऑफर देते थे। इसके बदले में अच्छा पैसा देने का लालच देते थे। आरोपी युवाओं के ​इनके लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाते।

लड़कियों से मिलाने के नाम पर ऐंठते थे पैसे

इस रैकेट के बारे में जानकारी देते हुए साइबर थाना इंस्पेक्टर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इंडियन जिगोलो क्लब प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी साइट बनाकर ये लोग 'प्ले ब्वॉय' की नौकरी का झांसा दे रहे थे। इससे जुड़ने वाले बेरोजगार युवक को रजिस्ट्रेशन करवाना होता था।इसके बाद फिर होटल में लड़कियों से मिलाने के नाम पर पैसे की ऐंठते थे।

कई सोशल मीडिया साइटों पर बना रखी है फर्जी प्रोफाइल

आरोपी के इस जाल में कई युवा फंस चुके है और ठगी का शिकार भी हो गए। मोटी रकम गंवाने के बाद युवकों को एहसास होता था कि उनके साथ धोखा हुआ है। ठगों ने कई सोशल मीडिया साइटों पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी।

आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और तीन सिम कार्ड जब्त

पुलिस ने बताया कि तकनीकी इनपुट के आधार पर उगावा गांव कार्रवाई के दौरान इन कामों लिप्त रूपेश कुमार, राजेश कुमार और सूरज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपों के पास से पांच मोबाइल और तीन सिम कार्ड भी जब्त किए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गिए गए तीनों लोगों से पूछताछ जारी है। इस रैकेट में कितने लोग जुड़े हुए है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
16 Dec 2024, 11:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! 16 नवंबर तक बढ़ेगा खतरा, राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

यूपी में 1.27 करोड़ ‘हिंदू मतदाताओं’ के नाम कटने के दावे से क्यों चिंतित है BJP? छूटे वोटरों को वापस जोड़ने का बना प्लान

Maharashtra: पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम का खतरनाक सच आया सामने, प्रयोगशाला जांच में हजारों गुना जहरीले तत्व मिले

Gujarat: बेटे को तेंदुए से छुड़ाने के लिए जान की परवाह किए बिना भिड़ गई मां, हिम्मत के आगे मासूम को छोड़ भागा शिकारी

भारत ने कराची बंदरगाह पर 6 महीने से ज़्यादा समय से फंसे 6 नाविकों के लिए पाकिस्तान से की राजनयिक अपील