राष्ट्रीय

हर परिवार को मिलेगी 100 यूनिट फ्री बिजली, बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार देगी तोहफा

Bihar Assembly Elections: बिहार सरकार ने हर परिवार को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना बनाई है। ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 5:26 PM IST
Feature image
Bihar Chief Minister Nitish Kumar (Photo: IANS)

Bihar Assembly Elections: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले ​वोटरों को लुभाने के लिए नीतीश सरकार नई नई योजनाओं को ऐलान कर रहे है। बीते माह पेंशन में बढ़ोतरी की थी। अब बिहार सरकार ने ​फ्री बिजली का ऐलान क्या है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने जनता को तोहफा देते हुए कहा कि हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले नीतीश कुमार का यह मास्टरस्ट्रोक है।

हर परिवार को मिलेगी 100 यूनिट बिजली

बिहार सरकार ने हर परिवार को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना बनाई है। ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में बहुत जल्द इसको लेकर प्रस्ताव ला सकता है।

महंगाई का बोझ होगा कम

चुनावी साल में नीतीश सरकार ने बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने की योजना पर विचार कर रही है, जिससे लाखों परिवारों को सीधे फायदा होगा। इससे उपभोक्ताओं को हर महीने सैकड़ों रुपये की बचत होगी और उनकी जेब पर महंगाई का बोझ कम होगा।

गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत

फिलहाल इस योजना पर अंतिम फैसला कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। अगर योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो जल्द ही राज्य में इसका ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस स्कीम से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो हर महीने बिजली बिल चुकाने में कठिनाई महसूस करते हैं।

गौरतलब है कि बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में नीतीश सरकार का यह कदम चुनावी साल में बड़ा दांव माना जा रहा है। इसके जरिए सरकार सीधे तौर पर परिवारों को साधने की कोशिश कर रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में इसका असर वोट बैंक पर भी दिख सके।

Updated on:
12 Jul 2025, 5:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे